प्रगति मैदान कन्वेंशन सेंटर का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा में 15000 पुलिसकर्मी तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रगति मैदान में IECC का उद्घाटन करेंगे। IECC यानि अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सह कन्वेंशन सेंटर, जहां पर जी20 की बैठक होगी, वह पूरी तरह से तैयार है, जिसका पीएम आज उद्घाट करेंगे।

इस कार्यक्रम की सुरक्षा में 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही SWAT की टीम को भी यहां तैनात किया जाएगा। यहां पर उच्च तकनीक वाले उपकरण और हथियारों से लैस पुलिस के वाहन तैनात रहेंगे जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे।

Pragati maidan

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जी20 के शिखर सम्मेलन से पहले इसे रिहर्सल के तौर पर किया जा रहा है। तकरीबन 120 एकड़ में पुनर्विकसित प्रगति मैदान को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए दिल्ली के सभी जिलों की स्पेशल यूनिट, ट्रैफिक यूनिट को तैनात किया गया है।

पुलिस ने बताया कि सितंबर माह में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कर्मचारी पूरे दिन तैनात रहेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए अधिकारियों का एक वर्ग, एनएसजी आईईसीसी के भीतर जाएगा।

विशेष पुलिस आयुक्त यातायाद एसएस यादव ने बताया कि हमे जी20 की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई है, इसके लिए यातायात विभाग ने पर्याप्त व्यवस्था की है। लुटियंस क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। प्रगति मैदान सुरंग को आज बंद कर दिया गया है। एनएसजी पीएम मोदी को यहां सुरक्षा मुहैया कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+