'जिनके खिलाफ आप एक्शन ले रहे हैं, वो ताकतवर हैं लेकिन भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए', CBI से बोले PM मोदी

PM Narendra Modi to CBI: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति में कोई कमी नहीं है। आपको कहीं भी हिचकने, कहीं रूकने की जरूरत नहीं है।''

Narendra Modi to CBI

PM Narendra Modi to CBI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की डायमंड जुबली कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज नए कार्यालयों का शुभारंभ CBI को कार्य करने में और सहायता देगा। सीबीआई की जांच की मांग के लिए तो आंदोलन तक किए जाते हैं, लोग कहते हैं कि मामले को CBI को दे दो। न्याय, इंसाफ के ब्रैंड के तौर सीबीआई का नाम सबकी जुबान पर है। जिन्होंने भी सीबीआई में योगदान दिया वे बधाई के पात्र हैं।''

पीएम मोदी का भ्रष्टाचारियों के लिए CBI को कड़ा संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीबीआई को साफ शब्दों में संदेश देते हुए कहा कि किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '' आपको (CBI) कहीं पर भी रुकने की जरूरत नहीं है। मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं, बरसों तक वे सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। आज भी वे कई जगह किसी राज्य में सत्ता का हिस्सा हैं लेकिन आपको अपने काम पर फोकस रखना है कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए।''

पीएम मोदी ने CBI से क्या-क्या कहा?

पीएम नरेंद्र मोदी का ये संदेश साफ तौर पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ चल रही है सीबीआई जांच पर है। पीएम मोदी ने आगे कहा, ''10 साल पहले ज्यादा से ज्यादा भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी। उस दौरान बड़े-बड़े घोटाले हुए लेकिन आरोपी डरे नहीं क्योंकि सिस्टम उनके साथ खड़ा था... 2014 के बाद हमने भ्रष्टाचार, कालेधन के खिलाफ मिशन मोड में काम किया है।''

पीएम मोदी ने कहा, ''जैसे-जैसे भारत की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, अड़चने पैदा करने वाले भी बढ़ रहे हैं। भारत के सामाजिक ताने-बाने पर, हमारी एकता और भाई-चारे पर, हमारे आर्थिक हितों पर और हमारे संस्थानों पर भी नित्य प्रहार बढ़ते चले जा रहे है... और इसमें जाहिर तौर पर भ्रष्टाचार का पैसा लगता है। इसलिए हमें क्राइम और करप्शन के मल्टी नेचर को समझना होगा और उसके रूटकॉज तक पहुंचना होगा।''

पीएम मोदी ने कहा, ''यह सच है कि आधुनिक तकनीकों की वजह से क्राइम अब ग्लोबल हो गया है, लेकिन यह भी सच है कि ये प्रौद्योगिकियां ही इन मुद्दों का सुलझाने में हमारी मदद कर रही है। हमें जांच में फोरेंसिक साइंस के उपयोग को और तेज करने की जरूरत है।''

पीएम मोदी ने कहा, ''साल 2014 के बाद हमारा पहला दायित्व, व्यवस्था में भरोसे को फिर कायम करने का रहा। इसलिए हमने काले धन को लेकर, बेनामी संपत्ति को लेकर मिशन मोड पर एक्शन शुरु किया।''

पीएम मोदी ने कहा, ''जहां भ्रष्टाचार होता है, वहां युवाओं को उचित अवसर नहीं मिलते। वहां सिर्फ एक खास इकोसिस्टम फलता-फूलता है। भ्रष्टाचार प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन होता है और यहीं से भाई-भतीजावाद, परिवारवाद को बल मिलता है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+