आज शपथ लेंगे मनोहर लाल खट्टर, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नरेन्द्र मोदी
चंडीगढ़। हरियाणा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण में पार्टी के तमाम दिग्गज भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई दिग्गज समारोह का हिस्सा बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच में होगा। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी खट्टर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

पंचकूला में व्यवस्था की समीक्षा के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा विधायक अनिल विज ने कहा, "समारोह में शिरकत करने भारी तादाद में लोग आ रहे हैं। पहली बार आमजन इस समारोह को देख पाएंगे। समारोह के लिए हमलोग हर तरह की व्यवस्था कर रहे हैं। वर्ष 1966 में राज्य के गठन के बाद हरियाणा में खट्टर भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे।












Click it and Unblock the Notifications