आज रात 8 बजे देश के नाम अपना संबोधन जारी करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। कल पीएम मोदी ने करीब छह घंटे तक कोरोना वायरस महामारी और जारी लॉकडाउन को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। माना जा रहा है कि, पीएम मोदी आज लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर राष्ट्र से बात कर सकते हैं।

Recommended Video

    PM Modi का आज रात 8 बजे संबोधन, बढ़ेगा Lockdown या मिलेगी छूट ? | वनइंडिया हिंदी
    PM Narendra Modi to address the nation at 8 PM today coronavirus

    इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना लॉकडाउन को लेकर पांचवीं बार मुख्यमंत्रियों से सोमवार को बात की थी। उन्होंने लॉकडाउन को पूरी तरह नहीं हटाने, बल्कि प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट देने का संकेत देते हुए कहा था कि उनका दृढ़ मत है कि लॉकडाउन के पहले तीन चरणों में जिन उपायों की जरूरत थी, वे चौथे में जरूरी नहीं हैं। बता दें कि 17 मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने वाला है, इसी बीच पीएम मोदी ने 15 मई तक सभी राज्यों से लॉकडाउन का निकलने के लिए ब्लूप्रिंट मांगा है।

    पीएम मोदी ने मुख्‍यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में शुरुआती संबोधन में टीम वर्क पर जोर देते हुए कहा कि अब कोरोना के विस्तार का आकलन हो गया है। इसे एकजुट होकर ही हराना होगा। वहीं धीरे धीरे शुरू हो रही आर्थिक गतिविधियों को तेज भी करना होगा। उन्‍होंने ने कहा कि भारत ने सफलता के साथ नियंत्रित किया है और वैश्विक स्तर पर इसे सराहा भी जा रहा है। आगे की राह पर बढ़ते हुए भी इसका ध्यान रखना होगा कि कोरोना का विस्तार न हो। हमें जरूरी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना ही होगा। दो सत्रों में चली बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने का अवसर दिया गया।

    देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, जिनमें 46,008 सक्रिय हैं, 22,455 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2293 लोगों की मौत हो चुकी है।

    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के Telegram चैनल को यहां ज्वाइन करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+