हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी की तीन रैलियां, कांग्रेस पर जमकर बरसेंगे

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक बने हुए हैं। प्रधानमंत्री आज हिमाचल प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे, वह पालमपुर, कुल्लु और उना में रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने दो नवंबर में को दो रैलियों को संबोधित किया था, इसके अलावा शनिवार को उन्होंने कांगड़ा के रैत व मंडी के सुंदरनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री लगातार अपनी तमाम रैलियों में कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

modi


एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं तो दूसरी तरफ हिमाचल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रचार से दूर हैं। हालांकि राहुल गांधी सोमवार को यहां पाओंटा साहब, नगरोटा और चंबा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी 8 नवंबर को भी तमाम चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं, जहां एक चरण में चुनाव होगा। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान होगा जबकि 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और इसी दिन चुनावों के नतीजे आ जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार चल रही है, जोकि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं। वीरभद्र सिंह पर लगे आरोपों पर प्रधानमंत्री लगातार हमला बोलते आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+