PM Modi Address: पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, Women Reservation Bill पर सियासी संग्राम तेज

PM Narendra Modi address nation: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास न हो पाने के ठीक एक दिन बाद सियासत पूरी तरह गरमा गई है। अब इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सीधे देश से बात करने जा रहे हैं। शनिवार रात 8:30 बजे उनका राष्ट्र के नाम संबोधन प्रस्तावित है, जिसे इस पूरे विवाद के बीच बेहद अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष के रुख पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने साफ कहा कि महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर समर्थन न देना, महिलाओं के हितों के खिलाफ जाना है।

PM Narendra Modi to address the nation at 8 30 pm today

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि इस संदेश को देश के हर कोने तक पहुंचाया जाए कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों को प्राथमिकता नहीं दी। पीएम ने इसे विपक्ष की "बड़ी राजनीतिक भूल" करार दिया और संकेत दिया कि आने वाले समय में इसका असर चुनावी राजनीति पर दिख सकता है।

Women Reservation: अब क्या होगा 33% आरक्षण का? 543 सीटों पर क्यों लागू नहीं हो सकता? सरकार का प्लान क्या है?
Women Reservation: अब क्या होगा 33% आरक्षण का? 543 सीटों पर क्यों लागू नहीं हो सकता? सरकार का प्लान क्या है?

विपक्ष पर सीधा हमला

सरकार का मानना है कि विपक्ष अब अपने रुख को सही ठहराने में जुटा है, जबकि जनता के बीच एक अलग धारणा बन रही है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दल महिलाओं के सवाल पर स्पष्ट और सकारात्मक स्टैंड लेने में विफल रहे हैं।

यह बयान ऐसे समय आया है जब महिला आरक्षण को लेकर संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह बहस तेज हो गई है।

राष्ट्र के नाम संबोधन क्यों अहम? (Why PM Modi Address Matters)

आज रात होने वाला संबोधन कई मायनों में अहम माना जा रहा है:

  • सरकार अपना पक्ष सीधे जनता के सामने रखेगी
  • विपक्ष पर आरोपों को और मजबूती से पेश किया जाएगा
  • महिलाओं से जुड़ा नैरेटिव राष्ट्रीय स्तर पर सेट करने की कोशिश होगी

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह संबोधन सिर्फ एक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों की दिशा भी तय कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+