PM मोदी ने की दुकानदारों की तारीफ,कहा-खतरे के बावजूद डटे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन जारी है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर पूरा देश बंद है। जरूरी सामानों, दूध और सब्जी-फल की दुकानें खुली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशभर के दुकानदारों और व्यापारियों की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश के दुकानदारी और व्यापारियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने उनके काम की सराहना करते हुए कहा कि लॉकडाउन में कोरोना संकट के हाई रिस्क होने के बावजूद ये लोग डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आपको यह सुनिश्चित करना है कि आगे भी सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि कोरोना संकट के बीच देशवासी लॉकडाउन का पालन कर पा रहे हैं। इसमें समाज के कई वर्गों की सकारात्मक भूमिका है। हम कल्पना करें कि हमारे ये छोटे-छोटे व्यापारी और दुकानदार खुद के जीवन का रिस्क न लेते और रोजमर्रा की जरूरत का सामान न पहुंचाते तो क्या होता? उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि देशभर के दुकानदारों और व्यापारियों ने लॉकडाउन के बीच पूरी सामाजिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में अपना योगदार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके इस योगदार को समाज और देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और दूसरों से इसका पालन करवाना कितना चुनौतीपूर्ण है।
उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि ये सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी दुकानदार अपनी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहे। उन्होंने कहा कि जिस तत्परता से दुकानदारों और व्यापारियों ने संकट की घड़ी में देश का साथ दिया है वो बधाई के पात्र हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि कोरोना वायरस के इस चुनौती से निपटने के लिए एकता और भाईचारे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना हमला करने से पहले धर्म, जाति,रंग भाषा और सीमाएं नहीं देखता है। पीएम मोदी ने कहा कि मुस्किल की घड़ी में हम सबको साथ मिलकर चलना है।












Click it and Unblock the Notifications