स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, 'इस आयोजन से आने वाली पीढ़ियां भी सीखेंगी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव का किया उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की शाम अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस मौके पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन देश और दुनिया को आकर्षित करेगा। साथ ही यह आने वाली पीढ़ियों को भी प्रभावित करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 15 जनवरी तक दुनिया भर से लाखों लोग मेरे पितातुल्य स्वामी जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए यहां पधारने वाले हैं। इसके लिए पीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम यूएन में भी मनाया जाएगा।संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2002 में चुनाव प्रचार के दौरान जब मैं राजकोट से प्रत्याशी था तो मुझे दो संतों ने एक डब्बा दिया जिसमें एक पेन था। पीएम ने कहा कि इस पेन को देने वाले ने कहा कि इसे प्रमुख स्वामी महाराज जी ने भेजा है और उन्होंने कहा है कि आप इस पेन से नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करना। वहां से लेकर काशी तक यह प्रथा चली आ रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि आप दुनिया के किसी भी हिस्से में चले जाइए आपको प्रमुख स्वामी महाराज जी की दृष्टि का परिणाम दिखाई देगा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि हमारे मंदिर आधुनिक हैं और वे हमारी परंपराओं को उजागर करते हैं। उनके जैसे महान लोगों और रामकृष्ण मिशन ने संत परंपरा को फिर से परिभाषित किया है।
आपको बता दें कि प्रमुख स्वामी महाराज जी महोत्सव अहमदाबाद में महीने भर यानी 15 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान इस महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं, मंत्रियों और वैश्विक गणमान्य व्यक्तियों के भाग लेने की उम्मीद है। दावा किया जा रहा है कि एक महीने के दौरान कम से 55 से 60 लाख लोग भाग लेंगे। वहीं, कार्यक्रम की जिम्मेदारी 80 हजार वालंटियर को दी गई है।
ये भी पढ़ें- 'पीएम मोदी और जयशंकर हमें पार्टनर समझें', इस देश ने भारत से लगाई दोस्ती की गुहार












Click it and Unblock the Notifications