पीएम मोदी की वजह से बढ़ी हरियाणा सरकार की मुश्किल
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामलीला मैदान में विशाल रैली कर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से चुनावी आगाज कर दिया। मोदी ने रामलीला मैदान में कुछ ऐसा कह दिया कि हरियाणा सरकार के होश फख्ता हो गए। मोदी के एक बयान ने हरियाणा की खट्टर सरकार को परेशानी में डाल दिया है।

दरअसल रामलीला मैदान में पीएम मोदी ने ये कहकर आम आदमी पार्किटी पर हमला बोला कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 58 साल कर दी जाएगी। मोदी ने भले ये बात आप की ओर इशारा किया हो, लेकिन इसका असर हरियाणा सरकार पर हुआ है।
गौरतलब है कि भाजपा ने हरियाणा में सरकार बनने के तुरंत बाद रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटाकर 58 साल कर दी थी। ऐसे में मोदी की ये बातें हरियाणा सरकार को गहरा धक्का लगाया है। मोदी ने ये बातें ये बातें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में कहा। मोदी ने उनकी मौजूदगी में कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से घटाकर 58 साल किए जाने की केंद्र की कोई योजना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications