चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, पीएम मोदी ने लहराया तिरंगा, बोले- यह पल अविस्मरणीय

Pm Narendra Modi Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है। इस लैंडिंग के बाद से देश भर से इसरो के वैज्ञानिकों को लोग बधाई दे रहे हैं। वहीं इस बड़ी कामयाबी पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की है। चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होते ही प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा लहराया और खुशी से झूम उठे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी देश में नहीं हैं क्योंकि वह ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने वहीं से चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का पूरा प्रसारण देखा। नीचे पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण...

Pm Narendra Modi on Chandrayaan-3 landing on moon

ये नए भारत का सूर्योदय: पीएम मोदी
जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चंद्रमा पर है।

ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने जैसा: पीएम मोदी
ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने जैसा है। ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है। ये भारत में नई ऊर्जा, नई चेतना का है। अमृतकाल की प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृतवर्षा हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। अब हम चांद पर हैं।

विकसित भारत के शंखनाद का है यह पल
इस सफल मिशन पर पीएम मोदी ने कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने इतिहास बनते देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। यह पल विकसित भारत के शंखनाद का है।

इससे पहले कोई भी देश यहां नहीं पहुंचा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं। भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है...यह सफलता पूरी मानवता की है।

बच्चे अब कहेंगे-चंदा मामा बस एक टूर के: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+