पीएम मोदी ने संसद भवन में विशिष्ट सभा को किया संबोधित, जानिए भाषण की प्रमुख बातें

नई दिल्ली, 26 नवंबर। देश आज (शुक्रवार) अपना 71वां संविधान दिवस मना रहा है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में एक विशिष्ट सभा को संबोधित किया। सेंट्रल हाल में होने वाली इस विशिष्ट सभा की अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। कार्यक्रम को पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि संविधान दिवस को इसलिए मनाना चाहिए, क्योंकि हमारा जो रास्ता है, वह सही है या नहीं है, इसका मूल्यांकन करने के लिए मनाना चाहिए। पीएम मोदी ने 13 साल पहले आज ही के दिन हुए मुंबई आतंकी हमले (26/11) में शहीद हुए जवानों को नमन किया।

PM Narendra Modi speech in the Special Assembly of Parliament House

Recommended Video

    Constitution Day 2021: PM Modi का विपक्ष पर वार, जानें PM के संबोधन की बड़ी बातें | Oneindia Hindi
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज 26/11 हमारे लिए एक ऐसा दुखद दिवस है, जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में आतंकवादी घटना को अंजाम दिया। देश के वीर जवानों ने आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज मैं उन बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं।
    • संविधान दिवस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज का दिवस इस सदन को प्रणाम करने का है। इसी पवित्र जगह पर महीनों तक भारत के एक्टिविस्टों ने देश के उज्जवल भविष्य के लिए व्यवस्थाओं को निर्धारित करने के लिए मंथन किया था और संविधान रुपी अमृत हमें प्राप्त हुआ।
    • कांग्रेस का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा, भारत एक ऐसे संकट की तरफ बढ़ रहा है, जो संविधान को समर्पित लोगों के लिए चिंता का विषय है, लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वालों के लिए चिंता का विषय है और वह है पारिवारिक पार्टियां।
    • हमारा संविधान ये सिर्फ अनेक धाराओं का संग्रह नहीं है, हमारा संविधान सहस्त्रों वर्ष की महान परंपरा, अखंड धारा उस धारा की आधुनिक अभिव्यक्ति है। आज का दिवस बाबासाहेब अम्बेडकर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद जैसे दुरंदेशी महानुभावों का नमन करने का है। आज पूज्य बापू को भी नमन करना है। आजादी के आंदोलन में जिन-जिन लोगों ने बलिदान दिया, उन सबको भी नमन करने का है: पीएम मोदी
    • पीएम मोदी ने कहा, बाबासाहेब अम्बेडकर की 125वीं जयंती थी, हम सबको लगा इससे बड़ा पवित्र अवसर क्या हो सकता है कि बाबासाहेब अम्बेडकर ने जो इस देश को जो नजराना दिया है, उसको हम हमेशा एक स्मृति ग्रंथ के रूप में याद करते रहें।
    • संविधान की भावना को भी चोट पहुंची है, संविधान की एक-एक धारा को भी चोट पहुंची है, जब राजनीतिक दल अपने आप में अपना लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो देते हैं। जो दल स्वयं लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों, वो लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं: पीएम मोदी
    • महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन में आधिकारों को लिए लड़ते हुए भी, कर्तव्यों के लिए तैयार करने की कोशिश की थी। अच्छा होता अगर देश के आजाद होने के बाद कर्तव्य पर बल दिया गया होता। आजादी के अमृत महोत्सव में हमारे लिए आवश्यक है कि कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ें ताकि अधिकारों की रक्षा हो: पीएम मोदी

    यह भी पढ़ें: Constitution Day Live: PM मोदी बोले- हमारा संविधान वर्षों की महान परंपरा, अखंड धारा की आधुनिक अभिव्यक्ति है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+