हिमाचल में कांग्रेस को मोदी ने बताया 'जमानती पार्टी', पढ़ेंं भाषण की बड़ी बातें
शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश स्थित बिलासपुर के लूहणू मैदान में भाजपा की आभार रैली को संबोधित करते हुये प्रदेश की वीरभद्र सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि हिमाचल में जमानती सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री व उनका परिवार जमानत पर चल रहा है। लेकिन उन्हें बदला नहीं गया। लेकिन अब वक्त आ गया है कि इस जमानती सरकार को मुक्ति दी जाये। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप इस जमानती सरकार को क्यों नहीं बदलते। कब तक जमानती सरकार सरकार को झेलते रहोगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार के मामलों की वजह से देश शर्मसार हुआ है। लेकिन वर्तमान सरकार के दौर में भ्रष्टाचार का कोई भी मामला आज तक सामने नहीं आया। हिमाचल में भ्रष्ट सरकार की वजह से विकास थमा है। प्रदेश खोखला हो रहा है।

हिमाचल को बदलाव की दरकार
- उन्होंने कहा कि सिक्किम जैसा छोटा राज्य आगे बढ़ सकता है तो हिमाचल क्यों नहीं। लिहाजा हिमाचल को बदलाव की दरकार है। मोदी ने कहा कि हिमाचल के प्रति केन्द्र सरकार का रवैया हमेशा ही सकारात्मक रहा है।
- प्रदेश में केन्द्रीय मदद से 13 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जिन पर 15 हजार करोड़ की मदद केन्द्र सरकार दे रही है। जिससे साबित होता है कि वर्तमान सरकार किसी से भेदभाव नहीं रखती।
- उन्होंने कहा कि बिलासपुर का गोविन्द सागर गुरू गोविंद सिंह की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के लोगों के त्याग व बलिदान की वजह से ही आज भाखड़ा नंगल डैम बन कर तैयार हुआ। जिसकी वजह से हरियाणा व राजस्थान में बदलाव आये। देश में कृषि क्रांति आई।
- मोदी ने कहा कि गोबिंद सागर बिलासपुर को लोगों की त्याग और प्यार की गाथा भी बताता है। जो त्याग यहां के लोगों ने किया है, उसके कारण पंजाब, हरियाणा हरा भरा है और इसमें यहां के लोगों के त्याग की गाथा समाई हुई है। देश के लोगों को अन्न मिले, इसके लिए त्याग यहां के लोगों ने किया।
- उनका कहना है कि देश में जब जब कृषि की बात आती है, यहां को लोगों के त्याग की बात स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाती है।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि एम्स हिमाचल के लिए संजीवनी साबित होगा। एम्स से हिमाचल में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। हिमाचल में एम्स का बनना हिमाचल के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए भी लाभकारी होगा ।
- उन्होंने हिमाचली जवानों के सेना में योगदान की सराहना करते हुये कहा कि मां भारती की रक्षा में हिमाचल का नौजवान कभी भी पीछे नहीं रहा है। हिन्दुस्तान की कोई ऐसी लड़ाई नहीं,जिसमें हिमाचली सपूतों ने बलिदान न दिया हो।
- मोदी ने कहा कि हिमाचल के वीर सपूतों ने मां भारती के लिए बलिदान न दिया हो, ऐसा कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बलिदान, त्याग, प्यार और अन्य हर विषय में अपनी पहचान हिमाचल ने बनाई है।
- उन्होंने स्वच्छता अभियान में प्रदेश के लोगों की ओर से दिखाई गई रूचि की भी प्रशंसा की। उन्होंने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना को भी सराहा।

हिमाचल की वजह से ही ऐसा हुआ

हर लड़ाई में हिमाचली सपूत आगे













Click it and Unblock the Notifications