लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी, यहां पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

Recommended Video

    PM Modi की Loksabha में one and half hour की speech के दौरान लगे 10 तरह के नारे । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कहा कि - 'राष्ट्रपति का भाषण किसी दल का नहीं होता है, राष्ट्रपति के भाषण का सम्मान होना चाहिए। सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना कितना उचित है?' इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक ओर जहां आंकड़ों के जरिए अपनी सरकार की उपलब्धि बताई वहीं कांग्रेस पर हमला भी बोला। इस दौरान कांग्रेस समेत टीडीपी के सांसदों ने लोकसभा में 'झूठा भाषण बंद करो' के नारे लगाए। एक ओर प्रधानमंत्री जहां लगातार बोलते रहे वहीं विपक्ष के सांसद भी पूरे भाषण के दौरान नारेबाजी करते रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- जब हम नए राज्यों के निर्माण के बारे में बात करते हैं, हमें याद रहेगा कि जिस तरह से अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ को बनाया था। उन्होंने दिखाया कि दूरदर्शी निर्णय कैसे किया जाता है। यहां पढ़ें सभी बड़ी बातें-

    कांग्रेस चरित्र में है ये कि...

    कांग्रेस चरित्र में है ये कि...

    • इस दौरान पीएम ने कहा कि आपके (कांग्रेस) चरित्र में है ये कि जब भारत के टुकड़े किये आपने, जो जहर बोया.... आज़ादी के 70 साल बाद भी, एक दिन भी ऐसा नहीं जाता है जब देश को आपके पाप का नुकसान उठाना नहीं पड़ता है।
    • आपने (कांग्रेस) मां भारती के टुकड़े कर दिए उसके बाद भी ये देश आपके साथ खड़ा रहा था।
    •  पंचायत से पार्लियामेंट तक आपका झंडा था

      पंचायत से पार्लियामेंट तक आपका झंडा था

      • पीएम ने कहा कि पंचायत से पार्लियामेंट तक आपका झंडा था लेकिन आपने पूरा समय एक परिवार के गीत गाने में बिता दिया, आपने जिम्मेदारी के साथ काम किया होता तो इस देश की जनता में सामर्थ था कि ये देश आज जहां है इस से कई गुना आगे होता।
      • कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस देश में 90 से अधिक बार धारा 356 का उपयोग करते हुए, राज्य सरकारों को, राज्य के दलों को आपने उखाड़ कर फ़ेंक दिया.... आप किस लोकतंत्र कि बात करते हो।

      अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार पटेल हो

      अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार पटेल हो

      • अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार पटेल होते, तो मेरे कश्मीर का ये हिस्सा पाकिस्तान के पास नहीं होता।
      • आपने बाड़मेर रिफाइनरी में केवल पत्थर लगवाया, हमने उस काम को पूरा किया।
      • देश में जो विकास हुआ है इसमें देश की पुरानी सरकारों का भी योगदान है, ऐसा एक भी वाक्य किसी कांग्रेसी प्रधानमंत्री ने लाल किले से बोला हो? ये हम हैं जो सभी पुरानी सरकारों का लाल किले से धन्यवाद देते हैं। लोकतंत्र इसको कहते हैं

       इसी मानसिकता की वजह से कांग्रेस आज वहां बैठी

      इसी मानसिकता की वजह से कांग्रेस आज वहां बैठी

      • पीएम ने कहा कि सबकुछ हमने ही किया और एक परिवार ने किया, इसी मानसिकता की वजह से आप (कांग्रेस) आज वहां बैठे हैं।
      • गैर बीजेपी राज्यों में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है.... क्या आप इसको भी झूठा कहेंगे? देश को गुमराह करने की कोशिश मत कीजिये।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+