जमीन पर बैठे PM मोदी फिर गोल्डन बॉय नवदीप सिंह ने पहनाई कैप, वायरल हुई Video तो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
हाल ही में फ्रांस के पेरिस में संपन्न हुए पैरालंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पैरा-एथलीटों से पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। यह मुलाकात गुरुवार 12 सितंबर को पीएम मोदी के आवास पर हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए 29 पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई दी।
नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें पीएम स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन पैरा-थ्रोअर नवदीप सिंह से बात करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान नवदीप सिंह ने पीएम मोदी के सिर पर टोपी पहनाने की इच्छा जताई है। इस दौरान नवदीप सिंह ने पीएम मोदी से उनका ऑटोग्राफ भी लिया।

खबर के मुताबिक, बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने नवदीप से पूछा कि क्या उन्होंने अपना खुद का वीडियो देखा है। क्या कहते है लोग। सभी लोग डरते हैं। इसके बाद, पीएम मोदी फर्श पर बैठ गए ताकि नवदीप उन्हें टोपी पहना सकें।
इसके बाद नवदीप सिंह पीएम मोदी को कैप पहनाते हैं। तब पीएम मोदी मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि नवदीप अब लग रहा है ना कि तुम बड़े हो। इस दौरान नवदीप ने पीएम मोदी से अपने बाएं हाथ पर ऑटोग्राफ मांगा। तब पीएम मोदी करते है तुम मेरे जैसे ही हो।
पीएम मोदी नवदीप से पूछते हैं कि इतना गुस्सा कैसे करते हो। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे है। जैकी यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, हो सकता है आप नरेंद्र मोदी से नफरत करते हों या उन्हें बिल्कुल ही न पसंद करते हों। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नरेंद्र मोदी राजनीति में इतने सफल कैसे हुए?
इतना ही नहीं, शख्स ने आगे लिखा कि नरेंद्र मोदी जी के अंदर एक वो कला है जो बहुत ही कम लोगों में पाई जाती है। नरेंद्र मोदी को नवदीप भाई ने कैप पहनाना चाही तो मोदी जी जमीन पर बैठ गए और उनके साथ ऐसे वार्तालाप किया जैसे मानो सालों से उनके दोस्त रहे हों। ऐसी ही कुछ बातें हैं जो नरेंद्र मोदी जी की सफलता में सहायक रहीं।
आपको बता दें कि पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन अब तक का सर्वश्रेष्ठ रहा, जिसमें एथलीटों ने 29 पदक जीते। इसमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। खेल मंत्रालय ने 43 सेकंड का एक मूक वीडियो भी जारी किया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी पदक विजेताओं को बधाई देते और उनसे बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications