काशी के घाट पर शिंजो-मोदी की गंगा आरती, देखें तस्वीरें
वाराणसी। देश की सबसे प्राचीन और पवित्र नगरी काशी के दशाश्वमेध घाट का नजारा शानिवार को उस वक्त अलौकिक हो गया जिस वक्त देश के पीएम नरेन्द्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने एक साथ मां गंगा की पूजा की और आरती में शामिल हुए।
वैसे तो सरसरी तौर पर यह हर्ष का विषय है कि दो देश के पीएम ने एक साथ गंगा मां की आरती की है लेकिन राजनैतिक और आर्थिक लिहाज से यह एक बड़ा और सराहनीय कदम है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि दो पीएम की मौजूदगी से वाराणसी को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करने में मदद मिलेगी।
आप भी तस्वीरों के जरिए देखिये आबे-मोदी ने किस तरह की गंगा की पूजा और आरती....
गंगा आरती में शामिल हुए मोदी और आबे
भारत के दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे शनिवार को वाराणसी गए जहां उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली पारंपरिक गंगा आरती में हिस्सा लिया।
दशाश्वमेध घाट
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के इस कार्यक्रम के लिए दशाश्वमेध घाट को विशेष रूप से सजाया गया था।
गंगा आरती
दोनों नेताओं ने दशाश्वमेध घाट पर करीब 45 मिनट बिताए और गंगा आरती देखी।
घाट का दौरा
आबे ने फूलों से सुंदर तरीके से सजाए गए घाट का दौरा किया।

सेल्फी
गंगा आरती के दौरान आबे ने अपना कैमरा निकाला और तस्वीरें ली।












Click it and Unblock the Notifications