पीएम मोदी ने की लोगों से अपील, पद्म पुरस्कार के लिए जमीनी स्तर काम करने वालों का भेजें नाम

पीएम मोदी ने की लोगों से अपील, पद्म पुरस्कार के लिए जमीनी स्तर काम करने वालों का भेजें नाम

नई दिल्ली, 11 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि पद्म पुरस्कार 2021 के लिए वह जमीनी स्तर काम करने वालों लोगों का नाम भेजें। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार (11 जुलाई) को ट्वीट करते हुए कहा, ''भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अक्सर, हम उनमें से बहुत से लोगों को नहीं जानते हैं, उनके बारे में कभी सुनते भी नहीं हैं। क्या आप ऐसे प्रेरक लोगों को जानते हैं? अगर जानते हैं तो आप PeoplesPadma के लिए उन्हे नामांकित कर सकते हैं।''

Recommended Video

    PM Modi की लोगों से अपील, Padma Awards के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले का दें नाम |वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में ही पद्म पुरस्कारों की वेबसाइट का अधिकारिक लिंक भी साझा किया है। पीएम मोदी ने ये भी बताया है कि नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं। नामांकन करने के लिए padmaawards.gov.in पर आ जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर आप किसी प्रेरणादायी शख्सियत को नॉमिनेट कर सकते हैं। सरकार ने देशवासियों को सेल्फ नॉमिनेशन का भी विकल्प दिया है।

    बता दें कि पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण), पद्म भूषण और पद्म श्री देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। भारत में 1954 से इन पुरस्कार की शरुआत की गई थी। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

    पिछले कुछ सालों से मोदी सरकार समाज में लोगों के जीवन भर के योगदान और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए कई नायकों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+