'कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया, वक्फ कानून इनकी ही देन है ', अंबेडकर जयंती पर बरसे PM मोदी

Narendra Modi Hisar News: बाबा साहेब अंबेडकर की 134वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार (14 अप्रैल) को हरियाणा के हिसार में हैं। पीएम मोदी यहां हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस दौरान संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया है। बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा। कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है।''

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति ने मुस्लिम समुदाय को कोई फायदा नहीं पहुंचाया, बल्कि उन्हें नुकसान ही पहुंचाया है। पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर ने जो सपना देखा था, सामाजिक न्याय के लिए संविधान में जो व्यवस्था की थी...उसको भी छुरा घोंपकर उस संविधान के प्रावधान को तुष्टिकरण का माध्यम बना दिया।'

Narendra Modi Hisar News

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान की स्पिरिट को कुचला, ताकि जैसे तैसे सत्ता बनी रहे।''

Take a Poll

वक्फ (संशोधन) कानून 2025 पर क्या बोले PM मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, ''वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन है। अगर वक्फ संपत्तियों का लाभ जरूरतमंदों को दिया जाता तो उन्हें फायदा होता। लेकिन इन संपत्तियों का फायदा भू-माफियाओं को मिला...इस संशोधित वक्फ कानून से गरीबों की लूट बंद होगी।''

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,

''अब नए वक्फ कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को हिंदुस्तान के किसी भी कोने में उसकी संपत्ति को ये वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा। नए प्रावधानों से वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान होगा। मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा परिवारों, महिलाओं, खासकर मुस्लिम विधवाओं को, बच्चों को उनका हक भी मिलेगा और उनका हक सुरक्षित भी रहेगा। यही असली सामाजिक न्याय है।''

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, "कांग्रेस ने देश में एसी, एसटी और ओबीसी को दूसरे दर्जे का नागरिक माना। जबकि कांग्रेस के नेता स्विमिंग पूल जैसी सुख-सुविधाओं का आनंद लेते थे, गांवों में हर 100 घरों में से केवल 16 घरों में ही पाइप से पानी की सुविधा थी और सबसे ज्यादा प्रभावित SC, ST और OBC थे...आज जो गली-गली में जाकर भाषण झाड़ रहे हैं वे कम से कम हमारे SC, ST और OBC भाइयों के घर तक पानी तो पहुंचा देते।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+