'बालकबुद्धि ने हार का विश्व रिकॉर्ड बनाया, बच्चे का मन बहला रही है कांग्रेस', PM मोदी ने गिन-गिनकर किया पलटवार

PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 2 जुलाई को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस ने हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ये 99 पर आउट होकर भी खुश हो रहे हैं। इनमें अपनी हार मानने की हिम्मत नहीं है।

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा है। पीएम मोदी ने कहा कि, ''अब बालकबुद्धि को कौन समझाए कि तुमने फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।" पीएम मोदी ने कहा है कि, ''हमने सदन में कल बचकाना हरकत देखी है।'' पीएम नरेंद्र मोदी का ये पलटवार LoP राहुल गांधी के भाषण के बाद आया है, जिसमें उन्होंने 'हिंदुओं को हिंसक' कहा था।

PM Modi on Congress rahul gandhi

PM मोदी ने एक बच्चे की कहानी सुनाते हुए कांग्रेस पर कसा तंज

पीएम मोदी ने एक कहानी सुनाते हुए कहा,

''जब एक छोटा बच्चा साइकिल लेकर चलाने जाता है तो, और अगर वो बच्चा गिर जाता है, साइकिल से लुढ़क जाता है तो, रोने लगता है तो बड़ा व्यक्ति उसके पास आता है और कहता है कि देखो, चींटी मर गई..., चिड़िया उड़ गई, देखो तुमने तो अच्छा साइकिल चलाया है। अरे तुम तो गिर नहीं हो, उसका मन ठीक करने का प्रयास करते हैं। उसका ध्यान भटका करके, उस बच्चों का मन बहला देते हैं। आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है।''

PM मोदी ने कहा- बालक बुद्धि का विलाप चल रहा था

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''कांग्रेस के लोग और उनको इकोसिस्टम आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम कर रहा है।'' पीएम मोदी ने कहा है कि, ''संसद में कल बालक बुद्धि का विलाप चल रहा था। ऐसा लग रहा था मानों एक छोटा बच्चा अपनी मां से लोगों की शिकायत कर रहा था।''

PM Modi on Congress rahul gandhi

PM मोदी ने कहा- आजकल सिम्पैथी गेन करने की नई ड्रामेबाजी चल रही है

पीएम मोदी ने कहा,

''आजकल सिम्पैथी गेन करने का एक नई ड्रामेबाजी चल रही है। नया खेल खेला जा रहा है। आप लोगों को एक किस्सा सुनाता हूं। एक बच्चा स्कूल से आया और जोर-जोर से रोने लगा। उसकी मां भी डर गई क्या हो गया? वह कहने लगा मां मुझे स्कूल में मारा गया है। मां पूछ रही थी क्यों? तो बच्चा नहीं बता रहा था कि उस बच्चे ने किसी बच्चे को मां की गाली दी थी। किताबे फाड़ दी थी। , टीचर को चोर कहा था, किसी का टिफिन चुराकर खाया था। हमने कल सदन में यही बचकाना हरकत देखी है। कल यहां बालकबुद्धि का विलाप चल रहा था।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+