Viral Video: यह है कपिल शर्मा को पीएम मोदी का करारा जवाब?
मुंबई। इसे कहते हैं आ बैल मुझे मार.. कॉमेडियन कपिल शर्मा ने घूस कांड पर ट्वीट क्या किया, लोग उन्हीं के पीछे पड़ गये। अब उनके ऊपर अवैध मकान का निर्माण करने, वनस्पतियों को नुकसान पहुंचाने और अतिक्रमण जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं।
उन पर तो बीएमएसी के एक अधिकारी ने केस भी दर्ज करा दिया है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी कपिल को लेकर बहुत सारी बातें की जा रही हैं।
कपिल शर्मा से वन विभाग भी नाराज, वनस्पतियों को तबाह करने का आरोप

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कपिल शर्मा के घूस ट्वीट को पीएम मोदी के उस बयान से जोड़ा गया है जो पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'MyGov.in' कार्यक्रम के दौरान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब तो हर छोटी-बड़ी चीज के पीछे लोग पीएम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अगर पंचायत की प्राब्लम हो तो पीएम जिम्मेदार, अगर स्कूल-गांव की बात हो तो भी पीएम जिम्मेदार।
संदीप पाटिल की सेलेक्टर पारी में तेंदुलकर-सहवाग जैसे दिग्गजों की हुई क्रिकेट से विदाई
जिसके बाद लोगों ने कपिल के विरोध में ट्वीट किये हैं। लोगों ने इस वीडियो को कपिल के ट्वीट से जोड़ते हुए लिखा है कि अगर कपिल ने इस स्पीच को पहले सुना होता तो पीएम मोदी पर कभी तंज नहीं कसते। ट्वीटर, फेसबुक और यूट्यूब हर जगह इन दिनों कपिल शर्मा की काफी किरकिरी हो रही है।
'माफी मांग लो कपिल शर्मा'
यही नहीं कुछ फेसबुक यूजर्स ने तो यह तक लिख दिया है कि अगर कपिल को अभी भी अपनी गलती का एहसास हो गया हो तो वो माफी मांगकर मामले को शांत करा सकते हैं।
देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications