पीएम मोदी ने 'तैमूर के जीजा' के ट्वीट को बहुत बढ़िया बताकर किया रीट्वीट, लोग बोले- ये क्या कर रहे सर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो को रीट्वीट किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो में दो लड़के एक लोकगीत गा रहे हैं। ये वीडियो तैमूर का जीजा नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने इस बहुत बढ़िया बताते हुए रीट्वीट किया है। इस ट्वीट की चर्चा ट्विटर हैंडल के नाम यानी तैमूर का जीजा और इसके ट्वीट्स की भाषा की वजह से हो रही है, जो कि बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में कई लोग पीएम के इस ट्वीट को रीट्वीट करने पर सवाल कर रहे हैं।

 सोशल मीडिया पर चर्चा

सोशल मीडिया पर चर्चा

जिस अकांउट का वीडियो नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, उसका नाम 'तैमूर का जीजा' है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोग जानत हैं कि तैमूर सैफ और करीना के बेटे का नाम है और उसके जन्म के बाद से ही उसके नाम को लेकर एक वर्ग इस नाम पर एतराज जताता रहा है और बहुत हल्की बातें सोशल मीडिया पर लिखता रहा है। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि पीएम को इस हैंडल का नाम और इतिहास तो देख लेना चाहिए था।

यूजर्स ने उठाए सवाल

यूजर्स ने उठाए सवाल

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल उठाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक इस तरह के ट्विटर हैंडल को रीट्वीट क्यों किया है, जिसका ना सिर्फ नाम बल्कि ज्यादातर कंटेट भी एक ट्रोल जैसा है। कई लोगों का कहना है कि पीएम कई ऐसे अकाउंट को फॉलो भी करते रहे हैं और अब ये रीट्वीट उनके पद के लिहाज से ठीक नहीं है। वहीं कई यूजर्स ने कहा है कि ट्विटर हैंडल का नाम ना देखकर जो लोग इस वीडियो में गा रहे हैं, उनको देखिए पीएम ने उनकी तारीफ की है।

वायरल हो गया वीडियो

वायरल हो गया वीडियो

प्रधानमंत्री के इस वीडियो को रीट्वीट करने के बाद ये चर्चा में आ गया है और वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं ट्विटर हैंडल तैमूर का जीजा से भी इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया गया है। ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि प्रधानमंत्री जी आपके द्वारा दिया गया रिप्लाई एक अलग ही तरह की खुशी प्रदान करने वाला है।आपको आभार व्यक्त करने के लिए शब्दों का चयन करना मुश्किल हो रहा।हमेशा कृतघ्न रहूंगा आपका। हृदय से धन्यवाद आपका।

अचानक बिगड़ा कृति सेनन का संतुलन, गिरते-गिरते बचीं तो झेंप कर रह गईं, वीडियो हो रहा वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+