प्रधामंत्री मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद अभिभाषण पर देंगे जवाब
नई दिल्ली, 07 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बजट सत्र की शुरुआत अपने धन्यवाद अभिभाषण से की थी, जिसपर आज प्रधानमंत्री मोदी जवाब देंगे। बता दें कि बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई थी। बजट का पहला हिस्सा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा हिस्सा 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने बजट अभिभाषण के दौरान सरकार के कामकामज की तारीफ करते हुए कहा था कि पिछले सात महीनों में देश में 48 अरब डॉलर का निवेश आया है जोकि वैश्विक स्तर पर भारत के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में कहा था कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार आज 630 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। हमारा निर्यात काफी तेजी से बढ़ रहा है, हम लगातार पिछले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पिछले साल अप्रैल से दिसंबर के बीच हमारा निर्यात 300 अरब डॉलर का था जोकि 22 लाख करोड़ रुपए से अधिक का है। वर्ष 2020 की तुलना में यह तकरीबन 50 फीसदी अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications