सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 100 सीक्रेट फाइलों को पीएम मोदी ने किया सार्वजनिक
नयी दिल्ली (ब्यूरो) नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत के रहस्य से जुड़ी फाइलें आज सार्वजनिक हो गई हैं। नेताजी से जुड़ी 100 फाइलें सार्वजनिक की गई हैं। netajipapers.gov.in के जरिए इन फाइलों को ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इस वेबसाइट पर ओरिजिनल फाइल्स को स्कैन करके अपलोड किया गया है। पीएम मोदी नेशनल आर्काइव सेंटर से नेता जी से जुड़ी फाईलों का डिजीटल वर्जन लान्च किया।

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 25 फाइलों की डिजिटल कॉपी को हर महीने इस पोर्टल पर सार्वजनिक करेगी। आपको बता दें कि 3000 फाइलें नेशनल आर्काइव्स के पास हैं। इनमें से 100 रिलीज हो रही हैं। 41 सीक्रेट फाइलें पीएमओ में हैं। इनमें से 33 ही पब्लिक हो रही हैं। इस तरह दिखती है वेबसाइट:

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल अक्टूबर में नेताजी के परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा था कि इस स्वतंत्रता सेनानी से जुड़ी फाइलों को वे सार्वजनिक करेंगे। पीएम मोदी ने वेबसाइट को लॉन्च करने के बाद नेता जी के परिवार से जाकर मिले। नेता जी का परिवार इस मौके पर भावुक हो गया।
नेता जी परपोती चित्रा बोस ने कहा है कि जिन फाइलों को कांग्रेस ने नहीं जारी किया उसे पीएम मोदी ने सार्वजनिक कर दिया। इसके लिए वे पीएम की आभारी हैं।
PM Modi releases digital version of declassified #NetajiFiles #NetajiSubhasChandraBose pic.twitter.com/Nn2dvoF7mO
— ANI (@ANI_news) January 23, 2016












Click it and Unblock the Notifications