पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को 5 स्टार होटल में रुकने पर फटकारा

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से यह भी कहा कि वो उन रिपोर्टों से भी नाखुश हैं जिसमें यह बताया जा रहा है कि कुछ मंत्री अपने मंत्रालय से जुड़े पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स के वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को सावधान करते हुए कहा है कि वे पांच सितारा होटलों में रुकने से परहेज करें और मंत्रालय से जुड़े पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स का किसी तरह से लाभ उठाने की कोशिश न करें, यहां तक कि उनके कारों तक का इस्तेमाल न करें।

पीएम ने मंत्रियों को दिए स्पष्ट निर्देश

पीएम ने मंत्रियों को दिए स्पष्ट निर्देश

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे कुछ मंत्रियों के इस व्यवहार से काफी नाखुश हैं कि जो सरकारी आवासीय इंतजामों को छोड़कर फाइव स्टार होटलों में रुकते हैं। प्रधानमंत्री ने सबको स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे आधिकारिक ड्यूटी के दौरान सरकारी आवासों में ही रुकें और पांच सितारा होटलों में रुकने के लालच में न पड़ें।

कैबिनेट मीटिंग में पीएम ने जताई नाराजगी

कैबिनेट मीटिंग में पीएम ने जताई नाराजगी

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से यह भी कहा कि वो उन रिपोर्टों से भी नाखुश हैं जिसमें यह बताया जा रहा है कि कुछ मंत्री अपने मंत्रालय से जुड़े पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स के वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि वो पीएसयू के वाहनों के मंत्री या उनके परिवारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

2019 के चुनाव पर पीएम की नजर

2019 के चुनाव पर पीएम की नजर

प्रधानमंत्री के नाराजगी जताने के बाद कई मंत्रियों ने अपने स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि उनके निजी इस्तेमाल में पीएसयू के वाहनों का इस्तेमाल न किया जाए। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सबको साफ-साफ कहा है कि किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को वो सहन नहीं करेंगे और न ही कोई समझौता करेंगे। 2019 में होनेवाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त छवि को बनाए रखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+