कर्नाटक में बोले प्रधानमंत्री- ये मोदी है, जो केवल मक्खन पर ही नहीं बल्कि पत्थर पर भी लकीर खींचता है

मैंगलोर। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि ये मोदी है, जो केवल मक्खन पर ही नहीं बल्कि पत्थर पर भी लकीर खींचता है। इस बार का चुनाव कौन सांसद बने, कौन प्रधानमंत्री बने, कौन मंत्री बने या सिर्फ सरकार चुनने का चुनाव नहीं है। बल्कि 21वीं सदी का नया भारत कैसा होगा, ये तय करने का है।

पीएम ने कहा कि उनका दर्शन वंशोदय है, हमारा दर्शन अंत्योदय है

पीएम ने कहा कि उनका दर्शन वंशोदय है, हमारा दर्शन अंत्योदय है

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, JDS और उन जैसे अनेक दलों की प्रेरणा परिवारवाद है और हमारी राष्ट्रवाद है। वो अपने परिवार के आखिरी सदस्य तक को सत्ता का लाभ देते हैं। हम समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे लाने के लिए मेहनत करते हैं। पीएम ने कहा कि उनका दर्शन वंशोदय है, हमारा दर्शन अंत्योदय है। उनके वंशोदय से भ्रष्टाचार और अन्याय पैदा होता है। हमारे अंत्योदय से पारदर्शिता और ईमानदारी की प्रतिष्ठा बढ़ती है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक की आदिलाबाद सीट से जुड़ी जानकारी के लिए क्लिक करें

हमारा अंत्योदय एक चायवाले तक को प्रधानमंत्री बना देता है

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनका वंशोदय अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज करता है। हमारा अंत्योदय एक चायवाले तक को प्रधानमंत्री बना देता है। राष्ट्रपति भवन में जब चप्पल पहने हुए एक बुजुर्ग को मैं गर्व के साथ पद्म सम्मान ग्रहण करते देखता हूं, तो मेरे मन में यही आता है कि यही मेरा भारत है, अपने सामर्थ्य पर भरोसा करने वाला भारत, अपने संसाधनों पर भरोसा करने वाला भारत। पीएम ने कहा कि जब मैं आ रहा था तो सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े थे तो मैंने सोचा जब यहां इतने लोग खड़े हैं तो रैली में कितने लोग होंगे।

भाषण शुरू करने से पहले पीएम ने लोगों को पेड़ से उतरने की अपील की

दरअसल पीएम मोदी जब रैली को संबोधित करने के लिए मंगलुरू पहुंचे तो वहां उनको देखने के लिए कार्यकर्ता पेड़ों पर चढ़ गए थे। पीएम ने सबसे पहले उन लोगों को पेड़ से नीचे उतरने का निवेदन किया और कहा कि अगर आपको कुछ हो जाएगा तो मुझे दुख होगा इसलिए आप सभी लोग नीचे उतर जाइए। परेशानी की कोई बात नहीं मैं फिर आउंगा और फिर से आपसे मिलूंगा।

यह भी पढ़ें- बैंगलोर मध्य लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+