पीएम मोदी बोले- विपक्ष को डर है, दोबारा सत्ता में आया तो वंशवाद की राजनीति खत्म हो जाएगी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के भागलपुर में जनसभा को संबोधित किया। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ पीएम मोदी ने महागठबंधन पर भी जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि बड़े अस्पताल सिर्फ अमीर की पहुंच में होते थे, ये भी हमने बहुत देखा है। लेकिन गरीब भी आयुष्मान हो सकता है। उसको भी पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है।

पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि एनडीए सरकार की नीति स्पष्ट है- आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने के लिए हमारे जवानों को खुली छूट दी जाएगी। दूसरी तरफ, ये महामिलावटी हैं जो कह रहे हैं कि हमारे जवानों के पास जो विशेष अधिकार हैं, उसको भी हटा देंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि सुरक्षा चाहे आपके हितों की हो, आपके सम्मान की हो या देश की सीमाओं की हो। ये सबसे जरूरी है। शांति की बात भी वही कर सकता है जिसकी भुजाओं में दम होता है। पीएम मोदी ने भागलपुर के अलावा असम में भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। असम में भी पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस रही। पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव तय करेगा कि भारत का हर कोना, हर सपूत सुरक्षित रहेगा या डर के साये में जीने को मजबूर होगा।
PM Modi in Mangaldai, Assam: Congress has come up with a new scam from their stable. It is the 'Tuglak Road Chunavi Ghotala' pic.twitter.com/6GHLV6EvjT
— ANI (@ANI) April 11, 2019
असम में पीएम मोदी ने कहा कि 1971 के युद्ध के बाद अगर कांग्रेस चाहती तो असम से कश्मीर तक की समस्याओं का समाधान कर सकती थी। लेकिन कश्मीर भी जलता रहा और असम की स्थिति भी गंभीर होती रही। कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार सिर्फ कागजी कार्रवाई में उलझकर रह जाती थी, क्या भारत को ऐसे ही रहना चाहिए? उन्होंने भष्ट्राचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और कहा कि कांग्रेस अब एक नए 'तुगलक रोड चुनावी घोटाले' के साथ आई है।












Click it and Unblock the Notifications