Farmers Protest: राज्यसभा में बोले PM मोदी- MSP था, है और हमेशा रहेगा

Farmers Protest: किसानों का आंदोलन पिछले 75 दिनों से जारी है। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। साथ ही सदन को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार किसान हित में तेजी से काम कर रही है और जो कानून वो लेकर आए हैं उससे किसानों को लाभ मिलेगा। पीएम के मुताबिक आंदोलन किसानों का हक है, लेकिन वहां मौजूद बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए।

msp

Recommended Video

      Farmers Protest: PM Modi ने MSP पर किसानों को दिया भरोसा, जानिए क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

      राज्यसभा में बोलते हुए पीएम ने कहा कि कोई कानून हमेशा के लिए नहीं होता, उसमें समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। नए कानून जो सरकार लेकर आई है, उस पर अगर विपक्ष अच्छा सुझाव देता है तो हम काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये तय करना होगा कि हम समस्या का हिस्सा बनेंगे या समाधान का। किसान आंदोलन को लेकर सदन में भरपूर चर्चा हुई, लेकिन जो भी बताया गया वो आंदोलन को लेकर बताया गया लेकिन मूल बात पर चर्चा नहीं हुई। पीएम मोदी ने राज्यसभा में भरोसा दिलाया है कि MSP जैसा पहले था, वैसे ही है और भविष्य में भी रहेगा।

      पीएम ने आगे कहा कि शरद पवार, कांग्रेस और हर सरकार ने कृषि सुधारों की वकालत की है कोई पीछे नहीं है। मैं हैरान हूं अचानक यूटर्न ले लिया। आप आंदोलन के मुद्दों को लेकर इस सरकार को घेर लेते लेकिन साथ-साथ किसानों को कहते हैं कि बदलाव बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से सीधे किसान के खाते में मदद पहुंच रही है। 10 करोड़ ऐसे किसान परिवार हैं जिनको इसका लाभ मिल गया। अगर बंगाल में राजनीति आड़े नहीं आती, तो ये आंकड़ा उससे भी ज्यादा होता। अब तक 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे गये हैं।

      कांग्रेस पर पलटवार
      कांग्रेस शुरू से ही कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर रही है। रोजाना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्वीट कर नए कृषि कानूनों की आलोचना करते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने किसान को उपज बेचने की आजादी दिलाने, भारत को एक कृषि बाजार दिलाने के संबंध में अपना इरादा व्यक्त किया था और वो काम हम कर रहे हैं। आप लोगों को गर्व होना चाहिए कि देखिए मनमोहन सिंह जी ने कहा था वो मोदी को करना पड़ रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+