स्‍टार्टअप के लिए पीएम मोदी कर सकते हैं टैक्‍स में छूट का ऐलान

नई दिल्‍ली। शनिवार को उन तमाम युवा उद्यमियों के लिए 'स्‍टार्टअप इंडिया' कैंपेन की शुरुआत की गई है जिनके पास किसी भी उद्यम से जुड़े नए आइडियाज हैं।

PM-Modi-startup-india

इस कैंपेन का आगाज जब हुआ तो वित्‍त मंत्री अरुण जेटली की ओर से इसका उद्घाटन किया गया। अब से थोड़ी देर में पीएम मोदी इस कार्यक्रम के दौरान स्‍टार्टअप इंडिया प्रोजेक्‍ट का एक्‍शन प्‍लान पेश करेंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं और कार्यक्रम में कई जानी-मानी कंपनियों के सीईओ मौजूद हैं।

पढ़ें-स्टार्टअप्स से जुड़ें कुछ खास तथ्य

पीएम मोदी ने वर्ष 2015 में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 'स्टार्ट इंडिया, स्टैंड अप इंडिया ' का नारा दिया था। स्‍टार्टअप इंडिया प्रोग्राम इसी दिशा में एक कदम है।

विज्ञान भवन में पीएम मोदी कारोबार शुरू करने वालों के लिए होने वाली मुश्किलों को दूर करने के रास्‍ते मुहैया कराने के बारे में बता सकते हैं। माना जात रहा है कि इस प्‍लान में मौजूदा मल्टीपल रेगुलेशन को खत्म करने के साथ ही टैक्स सुधार का नया खाका भी पेश किया जा सकता है।

फंडिंग के लिए बैंकों से आगे आने की अपील की जाएगी। साथ ही साथ महिलाओं और समाज के पिछड़े तबकों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने की भी दिशा में कुछ उपाय दिए जाएंगे।

पीएम मोदी चाहते हैं कि देश में 90 के दशक में जिस उदारीकरण के दौर की शुरुआत हुई थी उसे फिर से रफ्तार दी जाए। पीएम मोदी इस दौरान सिस्‍टम को और पारदर्शी बनाने के तरीकों पर भी कुछ अहम बातें कह सकते हैं।

कार्यक्रम में अमेरिका की सिलिकॉन वैली के 40 सीईओ भी हिस्सा ले रहे हैं जिनमें सॉफ्ट बैंक सीईओ मासायोसी सन, उबर फाउंडर ट्राविस कालानिक, वीवर्क फाउंडर एडम न्यूमैन जैसे नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+