क्वीन एलिजाबेथ को महात्मा गांधी ने दिया था खास गिफ्ट, पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए बताई पूरी बात

नई दिल्ली, सितंबर 08। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से ना सिर्फ ब्रिटेन में शोक की लहर है बल्कि दुनियाभर में उनके निधन की खबर से मायूसी छा गई है। कई देशों के पीएम और राष्ट्रपति महारानी के निधन पर शोक जता रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने भी क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मैं उनके निधन से काफी आहत महसूस कर रहा हूं।

Recommended Video

    Queen Elizabeth II Death: PM Modi से लेकर दुनियाभर के नेताओं ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी | *News
    लोगों के लिए प्रेरणा रही थीं महारानी- पीएम मोदी

    लोगों के लिए प्रेरणा रही थीं महारानी- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी के निधन पर कहा है कि महारानी को हमारे समय की एक दिग्गज शासक के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरणा देने का काम किया है। साथ ही सार्वजनिक जीवन में उनकी गरिमा और शालीनता से लोगों को सीखना चाहिए। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।

    महारानी से दो मुलाकातें यादगार थीं- पीएम मोदी

    महारानी से दो मुलाकातें यादगार थीं- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने इस दौरान बताया कि जब वो साल 2015 और 2018 में ब्रिटेन गए थे तो महारानी से हुई उनकी मुलाकात यादगार थी। उन्होंने जिस गर्मजोशी और दयालुता से मेरा स्वागत किया था, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया था जो उन्होंने महात्मा गांधी ने शादी के गिफ्ट के तौर पर दिया था। मैं उन पलों को कभी नहीं भूल पाऊंगा।

    कुछ समय से बीमार थीं एलिजाबेथ

    कुछ समय से बीमार थीं एलिजाबेथ

    आपको बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। बुधवार को उनकी हालत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आज दोपहर के वक्त उनकी मृत्यु हो गई। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस से मुलाकात की थी। महारानी के निधन की पुष्टि बकिंघम पैलेस की ओर से की गई है। वहीं उनके निधन के बाद अब उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स राजा बनेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+