महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर PM मोदी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, सोनिया गांधी पहुंचीं राजघाट

महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर PM मोदी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, जानिए किसने क्या कहा?

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज 2 अक्टूबर को जयंती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के पर राजघाट पहुंचकर भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ट्वीट कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

Recommended Video

    Gandhi Jayanti 2021: PM Modi समेत कई नेताओं ने Mahatma Gandhi को दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती पर ट्वीट कर लिखा है.,''राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।'' पीएम मोदी ने आगे लिखा, ''गांधी जयंती पर मैं आदरणीय बापू को नमन करता हूं। उनके महान सिद्धांत विश्व स्तर पर प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं।''

    लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा, ''पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।''

    जानिए किसने कैसे दी महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि

    - कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार (02 अक्टूबर) की सुबह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पर पहुंचीं। यहां सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

    - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    - राजनाथ सिंह गांधी जयंती पर ट्वीट कर कहा, ''मैं गांधी जयंती पर पूज्य बापू को नमन करता हूं। जबरदस्त इच्छाशक्ति और अपार ज्ञान के धनी एक विशाल व्यक्तित्व ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को अनुकरणीय नेतृत्व प्रदान किया। आइए हम उनकी जयंती पर खुद को 'स्वच्छता और आत्मानिभरभारत' के लिए फिर से समर्पित करें।''

    वहीं शास्त्री जी की जयंती पर राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ''भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और सादगी तथा सरलता की प्रतिमूर्ति, लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर मैं स्मरण एवं नमन करता हूँ। वे भारत की आत्मा को अच्छी तरह समझते थे। देश के किसानों और जवानों के सम्मान और स्वाभिमान को उन्होंने पूरा मान दिया। उन्हें उनकी जयंती पर पुन नमन!''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+