पीएम मोदी का ऑर्डर ट्विटर और फेसबुक पर करें जनता से सीध संवाद

मोदी ने यह आदेश अपने मंत्रियों को इसलिए दिया है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच अपनी पकड़ बना सके।
मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में नरेंद्र मोदी की ओर से 18 पेजों का एक स्पेशल सर्कुलर सभी मंत्रियों और
अधिकारियों को दिया गया था। इस सर्कुलर में उन्हें साफ-साफ बताया गया था कि उन्हें किन-किन कामों को करना है और किन कामों को अंजाम देते समय सावधानी बरतनी है।
मोदी ने अपने सभी मंत्रियों को आदेश दे दिया है कि वह अपने विभागों से जुड़ी नीतियों को फेसबुक और ट्विटर पर लोगों के साथ शेयर करें।
वह लोगों के बीच किसी भी मसले पर चर्चाओं को बढ़ावा दें, लोगों का फीडबैक लें और
साथ ही उनकी ओर से जो सलाह उन्हें दी जा रही है, उसका भी सम्मान करें। इसके अलावा जनता के साथ सीधे जुड़ने रहने और लगातार कम्यूनिकेशन करने का आदेश भी नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया है।
एक व्यक्ति की ओर से जानकारी दी गई है कि चुनाव प्रचार की तरह ही बेहतरीन शासन प्रणाली में के लिए भी क्राउड सोर्सिंग और डिजिटल मीडिया काफी अहम रोल अदा करने वाला है।
जनता के बीच अपनी पहुंच कायम करना नरेंद्र मोदी के बेहतरीन गर्वनेंस मॉडल का काफी अहम हिस्सा है और सोशल मीडिया भी इसी दिशा में एक अहम जरिया साबित होगा।
नए प्रधानमंत्री की ओर से पहले ही सभी मंत्रियों को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और सोशल मीडिया पर मौजूद रहने का आदेश जारी कर दिया गया था।
नरेंद्र मोदी पिछले दो वर्षों से ट्विटर पर खासे एक्टिव हैं। वहीं उनके कुछ वरिष्ठ मंत्री जैसे राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली भी पहले से ही ट्विटर की दुनिया में शामिल हैं।
स्मृति र्इरानी को छोड़कर सभी मंत्री कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी सीसीएस का भी हिस्सा हैं।
नरेंद्र मोदी की रणनीतियों में सोशल मीडिया ने हमेशा ही एक अहम रोल अदा किया है। वहीं नरेंद्र मोदी की अपने व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल के अलावा अब उन्हें अपना आधिकारिक ट्विटर हैंडल यानी @PMOIndia भी मिल गया है।
उनका व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल गुजरात स्थित उनकी एक ओएसडी टीम की ओर से हैंडल किया जाता है तो वहीं उनका पीएमओ ट्विटर हैंडल प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों की ओर से हैंडल किया जाएगा। इन दोनों अकाउंट के छह मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications