सल्तनत गई, सुल्तानी नहीं, कांग्रेस के किए की सजा भुगत रहा है देश- प्रधानमंत्री मोदी
आयुष्मान भारत योजना किसी दल के लिए नहीं देश के लिए है और अगर कांग्रेस को लगता है कि इसमें कुछ कमी है तो वो सामने आए, मैं खुद समय दूंगा।
Recommended Video

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर वार किए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में भी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का 50-55 साल तक सत्ता में रहने पर ज़मीन से कट जाना बड़ा स्वाभाविक है। आयुष्मान भारत योजना किसी दल के लिए नहीं देश के लिए है और अगर कांग्रेस को लगता है कि इसमें कुछ कमी है तो वो सामने आए, मैं खुद समय दूंगा। मोदी ने कहा कि उनपर आरोप लगाया जाता है कि उनकी सरकार गेम चेंजर नहीं बल्कि नेम चेंजर है लेकिन हम कहना चाहते हैं कि हम ऐम चेजर हैं।

महंगाई पर काबू पाने की कोशिश की
पीएम ने कहा कि एक परिवार के लोगों के जन्मदिन पर, विज्ञापन पर देश के गरीबों के टैक्स का कितना पैसा खर्च किया, उस पर भी चर्चा हो। परिवारवाद की बात आए तो बड़ा दुख होता है, आप ही के एक महाशय ने मीडिया में कहा, 'सल्तनत गोन, बट वी बिहैव लाइक सुल्तान.' मैं जयराम रमेश जी के इस खुलेपन के लिए उन्हें बधाई देता हूं। पीएम ने कहा कि हमने कोशिश की है कि महंगाई को नियंत्रित रखें। हमने गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों को इससे बचाने का काम किया है। हमने उन्हें मकान बनाने के लिए कर्ज में और ब्याज में छूट दी है। गांवों में घर दोबारा बनाने के लिए भी कर्ज में छूट दी है। हमने उपभोक्ताओं के संरक्षण, सस्ती दवाई दिलवाने के लिए कदम उठाए हैं।
आपने तीन तलाक पर कानून क्यों नहीं बनाया?
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस से पूछा कि अगर आप तीन तलाक पर अपने तरीकों का कानून चाहते थे तो 30 साल आप की सरकार थी, तब क्यों नहीं बनाया। मैं तो भुक्तभोगी हूं,15 साल तक मैंने क्या कुछ झेला है मुझे मालूम है। पीएम ने कहा कि शादी के विवाद में कांग्रेक को मुस्लिम परिवार की चिंता है तो हिंदू परिवार की क्यों नहीं।
'मुझे भी गांधी जी वाला ही भारत चाहिए'
पीएम मोदी ने कहा 'हमको रेलवे की योजनाएं बंद करनी पड़ी क्योंकि पिछली सरकारों की 1500 से ज्यादा परियोजनाएं घोषित कर दी जिनको बाद में कोई देखने वाला नहीं था। 30 साल - 40 साल पुराने 9 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हमने शुरू किये हैं।' पीएम ने कहा 'हमने ऐसा वर्क कल्चर बनाया है जिस से ये सुनिश्चित हो सके कि पैसा जिस काम के लिए निकला था, उसी पर ही इस्तेमाल हो।' प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे भी गांधी जी वाला ही भारत चाहिए क्योंकि गांधी जी ने कहा था कि आजादी मिल गई है, अब कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। कांग्रेस मुक्त भारत का विचार हमारा नहीं गांधी जी का विचार था...हम तो बस उनके पद चिह्नों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस ने 28 साल तक बेनामी संपत्ति कानून को लागू नहीं किया
कांग्रेस ने 28 साल तक बेनामी संपत्ति कानून को लागू नहीं किया, इसको किसने रोका कांग्रेस बता दे। अब तक इस कानून से 3,500 करोड़ से ज़्यादा की बेनामी संपत्ति जब्त हुई है, अब आपके राज में इतनी बेनामी संपत्ति बनी इसका भी क्रेडिट आपको जाना चाहिए। पीएम ने कहा कि कांग्रेस को वो भारत चाहिए जहां बड़ा पेड़ गिरने के बाद हज़ारों सिखों का कत्ले आम हो जाए।
'अंबेडकर और सरदार को आपने भुलाया'
गुलाम नबी आजाद साहब ने अमित शाह के भाषण से बस इतना निकाला कि आपने सरदार भाई पटेल का नाम नहीं लिया। गुजरात में सरदार साहब का आपने खूब नाम लिया। लेकिन एक हफ्ते बाद ही आपके यहां कार्यक्रम हुआ तो पोस्टर से उनका नाम ही गायब था। आप ये बताइए कि सरदार साहब और बाबा साहब आंबेडकर को भारत रत्न कब मिला? इतनी देर क्यों हुई?
'मोदी पर हमला बोलते बोलते आप हिंदुस्तान पर हमला बोलने लग जाते हैं'
पीएम ने कहा कि कांग्रेस को भारत चाहिए जहां हजारों लोगों की मौत के जिम्मेदार को जहाज में बिठा कर विदेश ले जाया जाए। राज्यसभा में बोलते हुए पीएम ने कहा बीजेपी की बुराई करते करते आप भारत की बुराई करने लग जाते हैं। मोदी पर हमला बोलते बोलते आप हिंदुस्तान पर हमला बोलने लग जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications