PM Modi oath Ceremony: PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा शामिल? पड़ोसी देशों को मिला न्योता
PM Modi oath Ceremony: प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण आज शाम दिल्ली में होगा। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों सहित कई विदेशी गणमान्य मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी उसके अगले दिन इन विदेशी नेताओं से भी मिलेंगे।

इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह के गेस्ट लिस्ट में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल का नाम भी शामिल है। ये सभी राष्ट्रअध्यक्ष 9 जून को भारत आएंगे।
इसके अलावा भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
ये भी पढ़ें- PM Modi की जीत से विदेशी क्रिकेटर भी हुआ गदगद, हिंदी में लिखी दिल की बात, कहा- मैं जब भी भारत आता हूं...
PM Modi oath Ceremony Guest List: इन लोगों को भी मिला PM मोदी के शपथ ग्रहण का निमंत्रण
- विदेशी नेताओं के अलावा, विभिन्न धर्मों के लगभग 50 धार्मिक नेताओं, वकीलों, डॉक्टरों, कलाकारों, प्रभावशाली व्यक्तियों आदि जैसी अन्य प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।
- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार विजेता भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। इसमें सिनेमा से लेकर खेल जगत के सभी प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे।
- इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले मजदूर, वंदे भारत और मेट्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे रेलवे कर्मचारी, सफाई कर्मचारी/सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी, विकसित भारत के ब्रांड एंबेसडर और ट्रांसजेंडरों को भी न्योता दिया गया है।
दिल्ली में शपथ ग्रहण को लेकर किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी
- शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति भवन में 9 जून को ड्रोन या छोटी बड़ी किसी भी तरह की उड़ानों पर पाबंदी रहेगी।
- दिल्ली पुलिस ने शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर पर भी रोक लगाने का आदेश दिया है।
- दिल्ली में ये नियम 09.06.2024 से लागू होगा और 02 दिनों की अवधि यानी 10.06.2004 तक जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications