PM Modi की जीत से विदेशी क्रिकेटर भी हुआ गदगद, हिंदी में लिखी दिल की बात, कहा- मैं जब भी भारत आता हूं...
Kevin Pietersen Congratulates PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर देश की कमान संभालने को तैयार हैं। रविवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर से शपथ ग्रहण लेंगे। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सरकार ने देश के लिए कई बड़े काम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल का केंद्र बिंदु ही विकास रहा है।
विदेशों में भी मोदी का जलवा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कई सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया। अपनी योजनाओं के जरिए मोदी की कोशिश हर तबके के लोगों को विकसित करना रहा। यही वजह है कि पीएम मोदी के एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने पर देशभर में खुशी की लहर है। भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी पीएम मोदी को बेहद पसंद किया जाता है।

केविन पीटरसन ने दी बधाई
लोकसभा चुनाव 2024 में फिर से एनडीए गठबंधन की जीत के बाद पीएम मोदी देश संभालने के लिए तैयार हैं। नरेंद्र मोदी और उनके गठबंधन की जीत पर कई देशों के बड़े-बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। ऐसे में विदेशी क्रिकेटर और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन भी खुद को नरेंद्र मोदी को बधाई देने से रोक नहीं सके। उन्होंने हिंदी में लिखकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर बधाई दी है।
मोदी को लेकर कही यह बात
केबिन पीटरसन ने 7 जून यानी शुक्रवार को अपने ट्विटर पर लिखा कि भारत का नेतृत्व करने और कार्यकाल हासिल करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैं जब भी भारत आता हूं देश बेहतर से बेहतर होता जाता है क्या शानदार काम है सर। शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी केविन पीटरसन पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते रहे हैं। वही लगातार तीसरी बार पीएम नियुक्त होने के लिए नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट रविवार 9 जून को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications