पीएम मोदी ने बार-बार देने पर भी हैंडिक्राफ्ट मेले में नहीं पहना मास्क, वीडियो शेयर कर आप ने कसा तंज
पीएम मोदी ने बार-बार देने पर भी नहीं पहना मास्क, वीडियो शेयर कर आप ने कसा तंज
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर करते हुए उन पर निशाना साधा है। वीडियो में प्रधानमंत्री बिना मास्क के मेले में घूम रहे हैं। इस दौरान उनको वॉलिंटियर कई बार मास्क देते भी वीडियो में दिख रहे हैं, जिसे लेने से प्रधानमंत्री इनकार कर देते हैं। वीडियो शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा है कि पीएम मोदी की तरह से आप ना बनें और मास्क जरूर पहनें।
Recommended Video

गुजरात का है वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये वीडियो गुजरात के कच्छ का बताया गया है। कच्छ में लगे हैंडिक्राफ्ट मेले में पीएम मोदी इसी हफ्ते गए थे। वीडियो में दिख रहा है कि मेले में कई दूसरे सामानों के साथ मास्क भी स्टॉल पर हैं। जब मोदी स्टॉल पर पहुंचते हैं तो वॉलिंटियर उन्हें मास्क देता है, जिसे वो वापस रख देते हैं। एक और वॉलिंटियर उनकी और मास्क बढ़ाता है तो वो हाथ से मना करते हैं।
वायरल हो रहा है वीडियो
आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से शेयर किए जाने के बाद प्रधानमंत्री का ये वीडियो वायरल हो रहा है। कई लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस पर मजाक किया है कि मास्क में अच्छा फोटो नहीं आएगा, इसलिए वो नहीं पहन रहे हैं। वहीं कई यूजर ने सवाल उठाया है कि एक ओर आम लोगों के मास्क ना होने पर चालान काटे जा रहे हैं और सरकार लगातार कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने को कह रही है। वहीं दूसरी और प्रधानमंत्री इतनी भीड़ में भी बिना मास्क घूम रहे हैं।

किसानों के बीच बिना मास्क बैठने परभी सोशल मीडिया पर सवाल
इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कच्छ दौरे के दौरान किसानों से मुलाकात की थी। कच्छ जिले में रहने वाले अधिक सिख किसानों से पीएम मिले थे। इस मुलाकात की जो तस्वीरें सामने आई थीं, उसमें किसान मास्क लगाए बैठे थे लेकिन पीएम बिना मास्क के ही बैठे थे। इस तस्वीर को भी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मास्क को लेकर सवाल किए थे।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications