'शानदार 2024 की शुभकामनाएं....', PM मोदी ने दी नए साल की बधाई, जानिए बाकी नेताओं ने क्या कहा?
New Year 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नए साल के पहले दिन एक जनवरी को देशवासियों को नए साल की बधाई दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आने वाला ये साल 2024 सभी के लिए शानदार हो। पीएम मोदी समेत देश के कई अन्य दिग्गज नेताओं ने भी नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''सभी को शानदार 2024 की शुभकामनाएं! यह साल सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए।''

पीएम मोदी ने साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2023 को मन की बात के 108वें एपिसोड में कहा था कि बीता हुआ साल भारत के लिए बहुत खास रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने 2023 में "कई विशेष उपलब्धियां" हासिल कीं। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से लेकर एथलीटों और कलाकारों तक की सफलताओं को याद किया।
पीएम मोदी ने कहा, "ये बीता साल 140 करोड़ भारतीयों की ताकत" का प्रतिबिंब था, जिन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आने वाले साल में भी हमें उसी भावना के साथ काम करना है।'' पीएम मोदी ने विकसित भारत की भावना को अपनाने की आवश्यकता और आत्मनिर्भरता की भावना पर जोर दिया।
बाकी अन्य नेताओं ने नए साल पर क्या कहा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ तस्वीर शेयर कर नए साल की बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि की सौगात और भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम ले कर आए।''
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर सभी को नए वर्ष की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आप सभी को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications