PM मोदी पर हमले की साजिश में शामिल 2 करोड़ का इनामी नक्सली बिहार से गिरफ्तार

पटना। बिहार के मुंगेर जिले से बुधवार को गिरफ्तार किए गए दो करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली अभिमन्यु यादव के तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश से जुड़े दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनआइए की टीम पिछले 15 दिनों से अभिमन्यु यादव पर नजर रखे हुई थी। पिछले सात जून को महाराष्ट्र के नागपुर से भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार नक्सलियों से मिले सुराग के आधार पर एनआईए की टीम ने उमेश यादव को निशाने पर लिया था।

narendra modi

कई दिनों की निगरानी के बाद बुदवार को आईबी की ओर गिरफ्तारी की हरी झंडी मिली है। जिसके बाद बुधवार रात एनआईए की टीम ने उसके घर जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दौलतपुर पशुपालन गली से गिरफ्तार किया।अभिमन्यु यादव कई नक्सल वसूली मामले में आरोपी रह चुका है, 2011 में छह हार्डकोर माओवादी नेताओं के साथ इसे पकड़ा गया था।

बाद में उसे 2014 में जेल से रिहा होने के बाद उत्तर बिहार और उत्तरप्रदेश के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का खगड़िया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली और छपरा का विशेष एरिया सचिव बनाया गया था। कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र स्थित खेरिया गांव में उमेश का घर है।

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार चार नक्सलियों में से एक रोना विल्सन के घर से एक पत्र बरामद किया गया था। इसी पत्र से पीएम पर नक्सली हमले की साजिश का भंडाफोड़ हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+