मनमोहन सिंह पर आरोप साबित करें पीएम मोदी, या फिर देश से माफी मांगें: कांग्रेस

गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं और अपने आरोपों को साबित करें, या फिर जो उन्होंने कहा है उसके लिए ना केवल इस सदन से बल्कि पूरे देश से माफी मांगे।'

Recommended Video

    Narendra Modi की माफी पर अड़ा Opposition, Rajya Sabha में जबरदस्त हंगामा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने राज्यसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने इस मामले को उठाते हुए कहा, 'गुजरात चुनाव की एक रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं पर पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया, यह कोई साधारण आरोप नहीं है।'

    ghulam nabi azad

    गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं और अपने आरोपों को साबित करें, या फिर जो उन्होंने कहा है उसके लिए ना केवल इस सदन से बल्कि पूरे देश से माफी मांगे।' कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पूर्व पीएम, पूर्व उपराष्ट्रपति, पूर्व सेना प्रमुख और अन्य पर पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने राज्यसभा में नोटिस देते हुए मांग की कि इस मुद्दे पर चर्चा की जाए।

    इससे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा सदस्यता खत्म होने का ऐलान किया, इसपर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने नीतीश कुमार पर महागठबंधन तोड़ने का आरोप लगाते हुए दोनों सांसदों की सदस्यता रद्द करने का विरोध किया। कांग्रेस ने कहा कि बिहार में महागठबंधन को जनादेश मिला था। महागठबंधन तोड़कर नीतीश कुमार और भाजपा ने बिहार के जनादेश का अपमान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+