NDA सांसदों को PM मोदी ने अच्‍छा MP बनने के दि‍ए मूल मंत्र, बताया व‍िपक्ष क्‍यों खिजलाई?

PM Narendra Modi Meeting with MPs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों को संसदीय नियमों और आचरण का पालन करने की सलाह दी। साथ ही सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े नागरिक मामलों में विशेषज्ञता विकसित करने की भी सलाह दी।

एनडीए सांसदों की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष उनसे नाराज है, क्योंकि पहली बार कोई गैर-कांग्रेसी नेता लगातार तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बना है। मोदी ने सांसदों से कहा कि वे मीडिया के सामने किसी भी मुद्दे पर टिप्पणी करने से पहले उसका गहन अध्ययन करें।

NDA Parliamentary Party Meeting

रिजिजू ने सुनाई PM मोदी की वाणी
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीड‍िया को बताया क‍ि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा करने को कहा। उन्होंने कहा क‍ि पीएम संग्रहालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की यात्रा को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया है। इसमें कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को प्रत्येक प्रधानमंत्री के योगदान के बारे में पता चलना चाहिए।

रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा कि संसद के सभी सदस्य देश की सेवा करते हैं, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों। उन्होंने कहा क‍ि प्रधानमंत्री ने आग्रह किया है कि एनडीए के प्रत्येक सांसद को देश को प्राथमिकता देते हुए काम करना होगा। मंत्री ने बताया क‍ि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को संसद के अंदर उनके आचरण के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

पीएम ने अच्‍छा सांसद बनने के मूल मंत्र द‍िए
रिजिजू ने कहा क‍ि पीएम ने यह भी कहा क‍ि प्रत्येक सांसद को सदन में अपने निर्वाचन क्षेत्र के मामलों को नियमों के अनुसार बहुत अच्छी तरह से प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने हमें रुचि के अन्य प्रमुख मुद्दों में विशेषज्ञता विकसित करने के लिए भी कहा चाहे वह पानी, पर्यावरण या सामाजिक क्षेत्र हो। इसलिए, पीएम ने हमें उन क्षेत्रों में विशेषज्ञता विकसित करने के लिए कहा। पीएम ने एनडीए सांसदों से संसद के नियमों, संसदीय लोकतंत्र प्रणाली और आचरण का पालन करने का आग्रह किया, जो एक अच्छा सांसद बनने के लिए आवश्यक है... मुझे लगता है कि पीएम का यह मार्गदर्शन सभी सांसदों, खासकर पहली बार के सांसदों के लिए एक अच्छा मंत्र है... हमने इस मंत्र का पालन करने का फैसला किया है।

'विपक्ष की तरह NDA के सांसदों को व्यवहार नहीं करना'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादास्पद भाषण का जिक्र करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि एनडीए सांसदों को विपक्ष के नेता की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा क‍ि बीती सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जिस तरह से व्यवहार किया, अध्यक्ष की ओर पीठ की, नियमों के विरुद्ध बातें कीं और अध्यक्ष का अपमान किया, वह कुछ ऐसा है, जो हमारी पार्टी, एनडीए के लोगों को नहीं करना चाहिए।

जब उनसे पूछा गया कि क्या एनडीए की बैठक में राहुल गांधी के भाषण का जिक्र हुआ, तो उन्होंने कहा कि नहीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी बोलते हैं, तो संदेश सबके लिए होता है।

राहुल की मोदी से बहस!
सोमवार को राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं पर लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके भाषण को बीच में ही रोककर उन पर पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक बताने का आरोप लगाया। गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर भी आलोचनात्मक टिप्पणी की। उनके भाषण के कई हिस्सों को संसद के रिकार्ड से हटा दिया गया, जिनमें हिंदू धर्म पर उनकी टिप्पणी भी शामिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+