Mann ki Baat Highlights: चंद्रयान-3, G-20, यूनिवर्सिटी गेम्स से रक्षाबंधन तक, PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

PM Narendra Modi Mann ki Baat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात के 104वें एपिसोड के दौरान चंद्रयान-3 की सफलता, जी-20 की अध्यक्षता, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स से लेकर रक्षाबंधन त्यौहार के बारे में बात की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स पदक जीतने वाले एथलीटों को बधाई दी और उनसे बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे परिवारजन, संकल्पों के सूरज-चांद पर भी उगते हैं। 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान-3 ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज, चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान, नए भारत की उस प्रेरणा का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।'

Mann ki Baat highlights PM Narendra Modi

मन की बात की 10 बड़ी बातें...

1. पीएम मोदी ने कहा है कि सितंबर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रही जी-20 लीडर समिट
के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। जी-20 समिट के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।

2. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रेसीडेंसी के दौरान भारत ने G-20 को और ज्यादा समावेशी बनाया है। भारत के निमंत्रण पर ही अफ्रीकी संघ भी G-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम प्लेटफॉर्म तक पहुंची है।

3. पीएम मोदी ने कहा कि देश के 60 शहरों में इससे जुड़ी करीब-करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया। जी-20 प्रतिनिधि, जहां भी गए, वहां लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। G-20 की हमारी प्रेसीडेंसी, जनता की प्रेसीडेंसी है, जिसमें जनभागीदारी की भावना सबसे आगे है।

4. पीएम मोदी ने कहा, कुछ ही दिनों पहले चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स (world University Games) हुए थे। इन खेलों में इस बार भारत की अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन रही है। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 मेडल थे।

5. पीएम मोदी ने कहा कि, आज हमारे सपने भी बड़े हैं और हमारे प्रयास भी बड़े हैं। चंद्रयान-3 की सफलता में हमारे वैज्ञानिकों के साथ ही दूसरे सेक्टर्स की भी अहम भूमिका रही है। तमाम पार्ट्स और तकनीकी जरूरतों को पूरा करने में कितने ही देशवासियों ने योगदान दिया है। जब सबका प्रयास लगा, तो सफलता भी मिली। यही चंद्रयान- 3 की सबसे बड़ी सफलता है।

6. पीएम मोदी ने कहा है कि भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियर सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। महिला वैज्ञानिकों ने अलग-अलग सिस्टम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और प्रोजेक्ट मैनेजर, ऐसी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं।

7. पीएम मोदी ने कहा कि, 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान-3 ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज, चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान, नए भारत की उस प्रेरणा का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।

8. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में उन्होंने देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भी दीं। पीएम मोदी ने रविवार को अपने मन की बात संबोधन के दौरान देश को आगामी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा है कि इस साल रक्षाबंधन 31 अगस्त को मनाया जाएगा।

9. पीएम मोदी ने कहा है कि इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने 'सबका प्रयास' का सामर्थ्य देखा। सभी देशवासियों के प्रयास ने 'हर घर तिरंगा अभियान' को वास्तव में 'हर मन तिरंगा अभियान' बना दिया। तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने में भी इस बार देशवासियों ने नया रिकॉर्ड बना दिया।

10. पीएम मोदी ने कहा है कि संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। इसे कई आधुनिक भाषाओं की जननी भी कहा जाता है। आज लोगों में संस्कृत को लेकर जागरूकता और गर्व का भाव बढ़ा है। इसके पीछे बीते वर्षों में देश का विशेष योगदान भी है। हमारी संस्कृति से जुड़ने की, हमारी परम्परा का बहुत बड़ा सशक्त माध्यम होती है हमारी मातृभाषा। ऐसे ही भारत की एक और मातृभाषा है, गौरवशाली तेलुगू भाषा। 29 अगस्त तेलुगू दिवस मनाया जायेगा। आप सभी को तेलुगू दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+