PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात', 9 वंदे भारत ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी
PM Narendra Modi Today Plan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 24 सितंबर को देशवासियों को 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिए संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम का आज 105वां एपिसोड हैं। ये सुबह 11 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नौ ट्रेनें 11 राज्यों - राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

किस रूट पर चलेंगी ये 9 वंदे भारत ट्रेनें
पीएम नरेंद्र मोदी जिन 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, वो उदयपुर - जयपुर; तिरुनेलवेली-मदुरै - चेन्नई, हैदराबाद - बेंगलुरु, विजयवाड़ा - चेन्नई (रेनिगुंटा होते हुए), पटना - हावड़ा, कासरगोड - तिरुवनंतपुरम, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी, रांची - हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद वाले रूट पर चलेंगी।
अधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये ट्रेनें देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं। बयान में ये भी कहा गया है कि, "वंदे भारत ट्रेनें अपने संचालन के मार्गों पर सबसे तेज ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी।"
मन की बात में महिला आरक्षण बिल बोल सकते हैं PM मोदी
रिपोर्ट के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के 105वां एपिसोड में आज महिला आरक्षण बिल और नई संसद भवन में एंट्री को लेकर बोल सकते हैं। पिछले एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने G20 पर बात की थी। मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था। ये हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे टेलीकास्ट किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications