डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से बोले पीएम मोदी, हमने सीएससी के नेटवर्क को मजबूत किया
नई दिल्ली: पीएम मोदी आज देशभर के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के लाभार्थियों से बातचीत कर रहे हैं। पीएम मोदी समय-समय पर देशभर के लोगों से 'नरेंद्र मोदी एप' के जरिए सीधे संवाद करते हैं। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 4 साल में हमनें डिजिटल एम्पॉवरमेंट के हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि अब डिजिटल सुविधाएं देश के हर नागरिक के लिए उपलब्ध है।

पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे टिकट, रसोई गैस, बिजली-पानी का बिल भरना आसान हुआ, छात्र डिजिटल पुस्तकालय के जरिए लाखों किताबों को एक्सेस कर रहे हैं। रेलवे टिकटों को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है, बिलों का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। यह सब बहुत अच्छी सुविधा है। हमने सुनिश्चित किया कि तकनीक के फायदे कुछ चुनिंदा लोगों तक ही सीमित नहीं होकर समाज के सभी वर्गों के लिए हों। हमने सीएससी के नेटवर्क को मजबूत किया है।
इस संवाद कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्ध नगर के जितेंद्र सोलंकी ने बताया, 'मैंने देखा कि हमारे गांव में प्रधान मंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के कारण डिजिटल साक्षरता बढ़ रही है। इससे पहले बुजुर्ग असुविधा महसूस करते थे लेकिन अब पेंशन संबंधी मामलों को इसके द्वारा हल किया जाता है।'
मिस्बाह हाशमी ने कहा, 'मैं सीएससी से जुड़ा हूं। मैं बता सकता हूं कि किस प्रकार इसने मुझे नयी पहचान दी है। मैं हमेशा आपकी लंबी उम्र की कामना करूंगा।' आगे बताते हुए हाशमी ने कहा कि उनके सेंटर पर बैंकिंग, बीमा और पेंशन संबंधी मामले जैसे अन्य सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला का लाभ उठाया जा सकता है।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications