चुनावी कैंपेन में बढ़ी PM मोदी की रैलियों की मांग, कर सकते हैं ताबड़तोड़ 25 जनसभाएं

नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को भाजपा मिनी लोकसभा चुनाव की तरह ले रही है। भाजपा ने इन चुनावी राज्यों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इन राज्यों में पीएम मोदी की चुनावी सभाओं की डिमांड भी खूब बढ़ रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव वाले पांच राज्यों में करीब 25 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।

 PM Narendra Modi likely to address about 25 rallies in poll-bound states

पार्टी ने पीएम मोदी की अधिक से अधिक जनसभाओं की मांग की है। माना जा रहा है कि इनमें अधिकतर जनसभाएं मध्य प्रदेश और राजस्थान में होंगी। दरअसल भाजपा के लिए इन दोनों राज्यों में सत्ता बचाना एक बड़ी चुनौती है। पार्टी इन राज्यों में मोदी लहर के बल पर सत्ता को बरकरार रखना चाहती है। भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि उनकी जनसभाओं की संख्या अभी अनिश्चित हैं और आने वाले दिनों में इसपर अंतिम निर्णय किया जाएगा।

आपको बता दें कि पार्टी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्मृति इरानी, उमा भारती को इन राज्यों में स्टार प्रचारक बनाया है। इन नेताओं की मौजूदगी के बावजूद पीएम की मांग सबसे ज्यादा है। अब तक पीएम मोदी की मध्य प्रदेश में पांच दिनों में दस सभाएं तय की गई हैं। जबकि राजस्थान में 8 रैली होने की संभावना है। इसी तरह से तेलंगाना व मिजोरम के कार्यक्रम तय हो रहे हैं।

पार्टी ने कहा है कि गुजरात और कर्नाटक चुनावों में पीएम मोदी की रैलियों में जमा हुई भारी भीड़ वोट में बदलते हैं। ऐसे में चुनावी राज्यों में पीएम मोदी की ज्यादा रैलियों की मांग हो रही है। मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर और राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को चुनाव होने है। जबकि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव हो चुके है बाकी के 78 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाने है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+