तीन देशों के दौरे पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी, पहला स्‍टॉप है ब्रसेल्‍स

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों के दौर पर रवाना होंगे और इस दौरान उनका पहला स्‍टॉप होगा पिछले हफ्ते आतंकी हमलों की मार झेलने वाला ब्रसेल्‍स। पीएम मोदी 30 मार्च यानी बुधवार को ब्रसेल्‍स में होंगे।

PM-Modi-to-leave-for-3-nations-visit

यहां पर वह यूरोपियन यूनियन-भारत की 130वीं बैठक में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह दो ब‍ेल्जियम सरकार की दो अहम बैठकों में भी हिस्‍सा लेंगे।

यूरोपियन यूनियन के साथ होने वाली मीटिंग में भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच द्विपक्षीय व्यापार व निवेश समझौते (बीटीआइए) का खाका तैयार कर किया जाएगा।

बेल्जियन आर्मी पीएम मोदी की सुरक्षा में रहेगी तैनात

पीएम मोदी इस दौरान बेल्जियम में रहने वाले भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे।

यूरोपियन यूनियन की मीटिंग के बाद पीएम मोदी अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन रवाना होंगे। पीएम मोदी यहां पर न्‍यूक्लियर सिक्‍योरिटी समिट में हिस्‍सा लेंगे जिसके लिए राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने उन्‍हें इनवाइट किया है।

इस वर्ष यह चौथी समिट है और पहला मौका है जब कोई भारतीय पीएम इस समिट में शामिल होगा। इस समिट में दुनिया के 34 देश हिस्सा ले रहे हैं।

हालांकि इस समिट में पहले पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी हिस्‍सा लेना था लेकिन लाहौर ब्‍लास्‍ट की वजह से उन्‍होंने अपना अमेरिका दौरा कैंसिल कर दिया है।

अमेरिका में नहीं मिलेंगे पीएम मोदी से पीएम नवाज

यहां से पीएम मोदी सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह छह वर्षों में पहला मौका है जब कोई भारतीय पीएम राजधानी रियाद में होगा।

पीएम मोदी अपनी सऊदी अरब की यात्रा के दौरान वहां बसे 30 लाख से ज्‍यादा भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+