PM मोदी ने 'रोजगार मेला' का किया शुभारंभ, कहा- आज सरकार 75 हजार युवाओं को दे रही है नियुक्ति पत्र
PM मोदी ने 'रोजगार मेला' का किया शुभारंभ, कहा- आज सरकार 75 हजार युवाओं को दे रही है नियुक्ति पत्र
PM Narendra Modi launches Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए 'रोजगार मेला' का शुभारंभ किया। पहले चरण में चयनित 75,226 युवाओं को नियुक्ती पत्र (ज्वाइनिंग लेटर) दिए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस खास मौके पर देश के युवाओं को धनतेरस की बधाई देते हुए कहा, ''आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, बीते 8 वर्षों में, देश में रोजगार और स्वरोजगार का, जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है, ये कड़ी है रोजगार मेले की। आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है, बीते 8 वर्षों में पहले भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।''
Recommended Video

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आने वाले महीनों में इसी तरह लाखों युवाओं को भारत सरकार द्वारा समय-समय पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता आई है, इसके पीछे 7-8 साल की कड़ी मेहनत है, कर्मयोगियों का विराट संकल्प है।
पीएम मोदी ने कहा, ''विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे इनोवेटर्स, उद्यमियों, किसानों, नौकरियों और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है।''
पीएम मोदी ने कहा, '' आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है।7 से 8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वे नंबर तक की छलांग लगाई है। ये इसलिए संभव हो पा रहा है, क्योंकि बीते 8 वर्षों में हमने देश की अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया है, जो रुकावटें पैदा करती थीं।''
पीएम मोदी ने कहा, ''रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर बना रहे हैं। आधुनिक इंफ्रा के लिए, हो रहे ये सारे कार्य टूरिज्म सेक्टर को भी नई ऊर्जा दे रहे हैं। आस्था के, आध्यात्म के, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को भी देशभर में विकसित किया जा रहा है। ये सारे प्रयास रोजगार बना रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications