अब 'नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप' से आप करें 'मन की बात'
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी भारत के अभी तक के पहले ऐसे पीएम हैं जो कि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं लोगों की बातों को जानने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले पीएम मोदी ने आज एक ऐप लांच किया है जिसका नाम है 'नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप' ।
इस बारे में जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्विटर पर दी। आपको बता दें कि यह मोबाइल ऐप ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही है।
अब आप इस ऐप के जरिये पीएम मोदी के कार्यक्रमों से सीधे जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उनसे सीधे सवाल कर सकते हैं जिनका जवाब पीएम मोदी खुद देंगे। यह ऐप मन की बात वाले रेडियो प्रोग्राम पर भी उपलब्द्ध होगा। इस ऐप के जरिये आपको ब्लॉग लिखने की भी सुविधा मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications