पीएम मोदी ने लॉन्च की सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की वेबसाइट, विरोधियों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, 16 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की नई वेबसाइट को लॉन्च किया। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की वेबसाइट लॉन्च करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि नए संसद भवन का निर्माण समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर फोकस कर रहे हैं, तो इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भी उतनी ही बड़ी भूमिका है। सेंट्रल विस्टा से जुड़ा जो काम आज हो रहा है, उसके मूल में यही भावना है।
Recommended Video
पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पीछे पड़े थे, वो लोग रक्षा कार्यालय पर आसानी से चुप हो जाएंगे, जो कि सेंट्रा विस्टा का भी एक हिस्सा है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'जो लोग सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पीछे डंडा लेकर पड़े थे, वे बड़ी चालाकी से सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का ये भी एक हिस्सा है, 7000 से अधिक सेना के अफसर जहां काम करते हैं, वो व्यवस्था विकसित हो रही है उस पर बिल्कुल चुप रहते थे।
जानिए क्या है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट
आपको बता दें कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत नए संसद भवन और नए आवासीय परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति के आवास के अलावा कई नए कार्यालय भवन और मंत्रालयों के दफ्तरों के लिए सचिवालय का निर्माण किया जाएगा, इस प्रोजेक्ट की घोषणा सितंबर 2019 में की गई थी, जिसके बाद 10 दिसंबर 2020 को पीएम मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी। इसी प्रोजेक्ट के तहत गुरुवार को सबसे पहले रक्षा मंत्रालय का ऑफिस कॉम्पलेक्स को तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications