पीएम मोदी ने की अटल भूजल योजना की शुरुआत, बोले- पानी का मुद्दा हमेशा उनके लिए महत्वपूर्ण था

Recommended Video

    Atal Bhujal Yojana: जानिए क्या है अटल भूजल योजना, कितने रुपये होंगे खर्च? । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 95वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल भूजल योजना का शुभारम्भ किया। पीएम मोदी आज लखनऊ में लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। अटल भूजल योजना की शुरुआत करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का सपना पूरा हुआ।

    PM Narendra Modi launches Atal Bhujal Yojana

    पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण एक बड़ी परियोजना का नाम अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया गया है। हिमाचल प्रदेश को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाली, मनाली को लेह से जोड़ने वाली, रोहतांग टनल, अब अटल टनल के नाम से जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज भारत के दो-दो रत्नों अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय का जन्म दिवस भी है।

    पीएम मोदी ने कहा, 'मैं इन दोनों महापुरुषों को आदर पूर्वक नमन करता हूं, देश की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पानी का विषय उनके के लिए बहुत महत्वपूर्ण था, उनके हृदय के बहुत करीब था। अटल जल योजना हो या फिर जल जीवन मिशन से जुड़ी गाइडलाइंस, ये 2024 तक देश के हर घर तक जल पहुंचाने के संकल्प को सिद्ध करने में एक बड़ा कदम हैं।'

    उन्होंने कहा कि पानी का ये संकट एक परिवार के रूप में, एक नागरिक के रूप में हमारे लिए चिंताजनक तो है ही, एक देश के रूप में भी ये विकास को प्रभावित करता है। पीएम मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया को हमें जल संकट की हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है। इसके लिए हम पांच स्तर पर एक साथ काम कर रहे हैं। चुनाव से पहले जब हमने पानी के लिए समर्पित जब हमने जल शक्ति मंत्रालय की बात की थी तो कुछ लोगों को लगा कि कैसा वादा है। लेकिन बहुत कम लोगों ने इस बात पर गौर किया कि क्यों इसकी जरूरत थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+