स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए पीएम नरेंद्र मोदी, देखिए वीडियो
सारंगपुर, गुजरात। स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि देते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए।
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज का अंतिम दर्शन करने गुजरात के सारंगपुर पहुंचे।
शनिवार को स्वामी के निधन के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उनको याद किया था।
#WATCH: PM Modi gets emotional while paying homage to HH Pramukh Swami Maharaj in Sarangpur (Gujarat)https://t.co/rTxxyvSS01
— ANI (@ANI_news) August 15, 2016
'एक साल से बीमार थे स्वामी महाराज'
बोचासणवासी अक्षरपुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज का शनिवार की शाम में लगभग छह बजे निधन हुआ। वह 95 साल के थे। स्वामी महराज एक साल से बीमार रह रहे थे। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में लगी थी। शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी और शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
READ ALSO: लाल किले पर मोदी ने तोड़ दिया अपना ही ये बड़ा रिकॉर्ड
'गुरु की तरह थे स्वामी जी'
उनकी मौत के बाद ट्वीट करते हुए नरेंद्र मोदी ने लिखा था, 'स्वामी उनके लिए गुरु की तरह थे। वो उनके साथ हुई मुलाकातों और बातों को कभी भूल नहीं पाएंगे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।'
HH Pramukh Swami Maharaj was a mentor to me. I will never forget my interactions with him. Will miss his presence. pic.twitter.com/p4lsx65zjY
— Narendra Modi (@narendramodi) August 13, 2016
उन्होंने ट्वीट किया, 'एचएच प्रमुख स्वामी महाराज में करुणा और विनम्रता कूट-कूट कर भरी थी। समाज के लिए उन्होंने जो किया है इसके लिए उनको हमेशा याद रखा जाएगा।'
HH Pramukh Swami Maharaj, a stalwart among humans who embodied compassion & humility. His service to society will always be remembered.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 13, 2016
READ ALSO: 15 क्लिक में पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 15 बड़ी बातें
किशोरावस्था में बने संन्यासी
स्वामी जी ने किशोरावस्था में आध्यात्मिक सफर शुरू किया। देश विदेशों में उन्होंने कई मंदिर बनवाए जिनमें से अमेरिका के न्यू जर्सी में 162 एकड़ में बन रहा वह स्वामीनारायण मंदिर भी है जिसे हिंदुओं का सबसे बड़ा मंदिर बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications