पंजाब के मलोट में बोले मोदी- कांग्रेस ने कभी भी किसान को मान नहीं दिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मलोट में कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस ने बीते 70 सालों से सिर्फ धोखा किया है जबकि उनकी सरकार लगातार किसानों के हितों के लिए काम कर रही है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने वो काम किया है कि किसानों को सीधे फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने हर क्षेत्र में देश में का नाम रोशन किया है। सीमाओं की रक्षा हो, खाद्य सुरक्षा हो या फिर श्रम उद्यम का क्षेत्र हो पंजाब ने हमेशा से देश को प्रेरित करने का काम किया है। पंजाब ने हमेशा खुद से पहले देश के लिए सोचा है।

कांग्रेस ने किसानों से सिर्फ वायदे किए

कांग्रेस ने किसानों से सिर्फ वायदे किए

मोदी ने कहा 'कैसे भी स्थिति रही हो देश के किसान ने कभी मेहनत करने में कमी नहीं रखी लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकारों ने कभी किसानों की इज्जत नहीं की कभी उसको मान नहीं दिया। किसानों से सिर्फ वायदे किए गए, और चिंता सिर्फ़ एक परिवार के सुख की गई। मैं जानना चाहता हूं कि इतने वर्षों तक आपको लागत के सिर्फ 10 प्रतिशत के लाभ तक सीमित क्यों रखा गया? आखिर क्यों, इसके पीछे क्या स्वार्थ था? कांग्रेस ने हमेशा उसके साथ धोखा किया, झूठ बोला। कांग्रेस ने किसानों को वोटबैंक बनाने के लिए काम किया।

सीमा पर खड़ा जवान हो या फिर खेत में जुटा किसान, दोनों का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का काम इस सरकार ने किया है। ये हमारी ही सरकार है जिसने वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया और ये भी हमारी ही सरकार है जिसने MSP पर अपना वादा निभाया है, लागत का डेढ़ गुना मूल्य सुनिश्चित किया है।'

मोदी ने कहा 'हमारी सरकार ने MSP का अपना वाद पूरा किया है, लागत का डेढ़ गुणा मूल्य सुनिश्चित करने का काम हमारी किया है। जब से सरकार ने ये फैसला लिया है, तबसे देश के किसान की एक बहुत बड़ी चिंता दूर हुई है। उसको विश्वास है कि जो निवेश उसने किया है, जो श्रम लगाया है उसका फल उसे मिलेगा।

कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है

कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है

मोदी ने कहा कि कांग्रेसियों और उनके सहयोगियों की नींद उड़ी हुई है। उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि जिस फाइल को वो दबाए हुए थे, वो इस सरकार ने पूरी कैसे कर दी? यही कारण है कि वो अब नई-नई अफवाहें और कुतर्क गढ़ने में जुटे हैं। ये कितनी भी कोशिश कर लें हमारे इरादे इससे और मजबूत होंगे।

पीएम ने कहा कि एक दौर वो था जब यूरिया किसानों के बजाय दूसरी जगहों पर पहुंच जाता था। किसानों को यूरिया के लिए लाठी खानी पड़ती थीं। लेकिन यूरिया की 100% नीम कोटिंग कर हमने इस बेईमानी को रोका और आज पर्याप्त मात्रा में यूरिया आपको उपलब्ध हो रहा है।

हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश में अभी तक 15 करोड़ से ज्यादा #SoilHealthCard वितरित किए जा चुके हैं । बीज से बाजार तक एक व्यापक रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा हैं, फसल की तैयारी से लेकर बाजार में बिक्री तक आने वाली हर समस्या के समाधान के लिए एक के बाद एक कदम उठाये जा रहे हैं।

पराली जलाने की समस्या पर हो रहा काम

पराली जलाने की समस्या पर हो रहा काम

मोदी ने यहां कहा कि किसान पराली ना जलाएं क्योंकि इससे प्रदूषण होता है। उन्होंने कहा कि किसानो को पराली ना जलानी पड़े इसके लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर अहम योजना बना रही है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री की इस रैली को किसान कल्याण रैली का नाम दिया गया है। फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार किसान रैली को संबोधित किया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी रैली में पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+