'प्रधानमंत्री जी, नरेन्द्र मोदी जी...', रणबीर की बुआ की ये बात सुनते ही PM मोदी ने कहा 'CUT', मजेदार है वीडियो
बॉलीवुड में शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर की जयंती 14 दिसंबर को है। यह उनकी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर कपूर फैमिली ने 'कपूर फिल्म फेस्टिवल' का आयोजन किया है। इस फेस्टिवल में पीएम मोदी को आमंत्रित करने के लिए कपूर फैमिली के लोग उनसे मिलने पहुंचे। इस मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कपूर परिवार के सदस्यों ने पीएम मोदी के साथ ली गई तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान की कपूर फैमिली का एक वीडियो भी खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो कपूर परिवार से उनका हाल चाल पूछते दिख रहे हैं। इस वीडियो में पीएम का मजाकिया अंदाज भी नजर आ रहा है।

जब पीएम मोदी ने बोला 'कट'
रणबीर कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल ही में हुई पारिवारिक बातचीत का एक हल्का-फुल्का पल शेयर किया। एक वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके व्हाट्सएप ग्रुप में इस बात पर चर्चा हो रही थी कि प्रधानमंत्री को कैसे संबोधित किया जाए। उनकी बुआ रीमा जैन बार-बार इस बात को लेकर प्रैक्टिस कर रही थी कि वो पीएम मोदी से वो क्या बात करेंगी।
ये भी पढ़ें: Year Ender Story: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे रणबीर कपूर, एक फिल्म की खत्म कर चुके हैं शूटिंग
This year we mark Shri Raj Kapoor Ji’s birth centenary. He is admired not only in India but all across the world for his contribution to cinema. I had the opportunity to meet his family members at 7, LKM. Here are the highlights… pic.twitter.com/uCdifC2S3C
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2024
जब कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से बात करते हुए इस बारे में जिक्र किया तो पीएम ने गर्मजोशी से जवाब देते हुए कहा, "मैं भी आपके परिवार से हूं, आप जो चाहें कह सकते हैं।"
प्रधानमंत्री मोदी के साथ परिवार की बातचीत
मुलाकात के दौरान रीमा जैन ने प्रधानमंत्री को "आदरणीय प्रधानमंत्री" कहकर संबोधित करने का प्रयास किया, लेकिन वो लड़खड़ा गईं। ये देखकर पीएम मोदी ने मजाकिया तरीके से सिनेमाई अंदाज में कहा, "कट" ये सुनकर सभी हंस पड़े। बाद में रणबीर कपूर ने प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर अपनी घबराहट जाहिर की। फिर उन्होंने बताया कि कैसे पीएम मोदी के दोस्ताना व्यवहार ने सभी को सहज बना दिया।
कपूर परिवार के लिए यादगार दिन
रणबीर कपूर ने इस दिन को बहुत खास बताया। पीएम मोदी द्वारा उनके परिवार को दिए गए सम्मान और समय के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने राज कपूर की बहुत प्रशंसा की और कपूर परिवार के साथ दोस्ताना बातचीत की। कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ने के इस अनूठे अवसर का भरपूर आनंद उठाया।
करीना कपूर ने जेह-तैमूर के लिए लिया पीएम का ऑटोग्राफ
करीना कपूर ने अपने बच्चों के लिए प्रधानमंत्री मोदी से ऑटोग्राफ लिया। उन्होंने एक कागज पर तैमूर और जेह के नाम लिखा और फिर प्रधानमंत्री से उस पर ऑटोग्राफ लिया। पीएम मोदी ने इस मुलाकात के दौरान सैफ-करीना के बच्चों से मिलने की भी इच्छा जाते। सैफ अली खान से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो उनके पिता से मिल चुके हैं और अगर आज वो बच्चों को लेकर आते तो वो (पीएम) परिवार की तीनों पीढ़ियों से मिल लेते।
ये भी पढ़ें: Viral News: क्यों ट्रेंड कर रहा है#BoycottDProducts? क्या है इसका मालाबार Gold और करीना से कनेक्शन?












Click it and Unblock the Notifications